
मेरा नाम 'India' है… विदेश में रहने वाली महिला ने बताया- माता-पिता ने क्यों रखा ये नाम
AajTak
अमेरिका में रहने वाली एक भारतीय मूल की महिला का नाम ही 'इंडिया' है. उनका पूरा नाम इंडिया विटकिन है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि कैसे उन्हें नाम की वजह से लोग चिढ़ाते थे. फिर भी उन्हें इससे बेहद प्यार है.
एक महिला का नाम ही उसके देश के नाम पर रख दिया गया. यहां बात हो रही है 'इंडिया विटकिन' नाम की एक महिला की, जो अमेरिका में रहती हैं. यह महिला भारतीय मूल की हैं और उनके माता-पिता और नानी ने अपने देश के प्रति प्यार की वजह से बेटी का नाम ही इंडिया रख दिया.
अब इंडिया विटकिन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है और बताया है कि कैसे उन्हें अपने नाम की वजह से बचपन से लेकर अब तक कई बार शर्मिंदगी झेलनी पड़ी. उनका मजाक भी उड़ाया गया. फिर भी उन्हें अपने नाम से प्यार है. ऐसा नहीं है कि सिर्फ लोगों ने इस नाम की वजह से उनका मजाक ही उड़ाया. इसकी वजह से उन्हें काफी प्यार भी मिला है और अब उन्हें अपने नाम का महत्व पता है.
सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताई कहानी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @indiawitkin नाम के हैंडल से इस महिला ने एक वीडियो शेयर किया है. इसके साथ ही एक लंबा-चौड़ा पोस्ट भी लिखा है.
वीडियो के साथ उन्होंने लिखा है - मेरे नाम के साथ मेरा रिश्ता. मुझे अमेरिका में चिढ़ाया जाता था, फिर इंडिया में सवाल पूछे जाते थे... मैं इस बात की बहुत ज़्यादा परवाह करती थी कि लोग क्या सोचते हैं और मैंने कभी अपने नाम की खासियत को नहीं समझा.
बड़ी होने पर पता चला नाम का महत्व आखिरकार 18 साल की उम्र में जब मैं बड़ी हुई (मैंने अपने कॉलेज के निबंध में भी अपने नाम के बारे में लिखा था), तो मुझे यह पसंद आने लगा. अब 29 साल की उम्र में मुझे यह बहुत पसंद है और मैं अपनी नानी की बहुत शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने यह नाम रखा. इसके लिए मेरे माता-पिता को धन्यवाद!
विटकिन ने बताया कि उसके जन्म से पहले, उसके माता-पिता इस बात को लेकर असमंजस में थे कि उसका नाम क्या रखें. उसके जन्म से ठीक एक हफ़्ते पहले, उसकी नानी ने बहुत ही सहजता से कहा कि उसका नाम इंडिया रखा जा सकता है, और उसके जन्म के बाद उसके माता-पिता ने यही नाम रखा.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.








