
'मेरा अबॉर्शन करवाया था', PAK क्रिकेटर पर EX वाइफ का आरोप, बोलीं- ये हत्यारा है...
AajTak
पाकिस्तानी क्रिकेटर इमाद वसीम ने कंटेंट क्रिएटर नायला राजा से दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पर शादी की जानकारी दी. ऐसे में क्रिकेटर की एक्स वाइफ ने उनपर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसने लोगों के होश उड़ा दिए हैं.
पाकिस्तानी क्रिकेटर इमाद वसीम इस समय हेडलाइन्स में हैं. क्रिकेटर ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर नायला राजा से दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी दूसरी शादी का ऐलान किया है. उनके वेडिंग वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
इमाद वसीम ने की दूसरी शादी
इमाद वसीम ने दूसरी शादी करने की वजह भी बताई है. क्रिकेटर ने बताया कि उनकी पहली शादी कामयाब नहीं हो पाई, जिसकी वजह से उन्होंने जिंदगी में काफी मुश्किल वक्त देखा. क्रिकेटर ने पोस्ट में बताया कि अब उन्होंने नायला राजा से शादी कर ली है. वो सुकून, शांति और इज्जत के साथ जिंदगी जीना चाहते हैं.
क्रिकेटर पर एक्स वाइफ का आरोप
इमाद की अनाउंसमेंट पोस्ट के बाद क्रिकेटर की एक्स वाइफ सानिया अशफाक ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर क्रिकेटर की शादी का वीडियो शेयर दिया. वेडिंग वीडियो में इमाद और नायला सेलिब्रेशन मोड में दिखाई दे रहे हैं. दोनों केक काटते हुए देखे जा सकते हैं. वीडियो शेयर करते हुए इमाद की एक्स वाइफ ने उनकी नई बेगम को उनका घर तोड़ने का जिम्मेदार बताया.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












