
मेरठ: 400 लोगों का कराया धर्म परिवर्तन, आरोप- कोरोनाकाल में मदद देकर फंसाए कूड़ा बीनने वाले
AajTak
UP News: मेरठ की एक मलिन बस्ती के लोग कूड़ा बीनने का काम करते हैं. आरोप है कि कोरोनाकाल में गरीब तबके से ताल्लुक रखने वाले ये लोग ऐसे लोगों के संपर्क में आ गए जो गैरकानूनी तरीके से धर्म परिवर्तन करवाते हैं.
UP News: मेरठ में लालच देकर जबरन 400 लोगों का धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है. शनिवार को सैकड़ों की संख्या में इलाके के लोग मेरठ के एसएसपी ऑफिस पर पहुंचे और उन्होंने लालच देकर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया.
एसएसपी के नाम दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप है कि लालच देकर कुछ लोग उन्हें क्रिश्चियन बनने के लिए मजबूर कर रहे हैं. धर्म परिवर्तन करने उन्हीं वालों ने हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां बाहर करने के लिए मजबूर किया.
दरअसल, मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र की एक मलिन बस्ती मंगतपुर इलाके के लोग एक बीजेपी के स्थानीय नेता के नेतृत्व में एसएसपी ऑफिस पहुंचे. बस्ती के अधिकतर लोग कूड़ा बीनने का काम करते हैं. बेहद गरीब तबके से ताल्लुक रखने वाले लोग कोरोना काल ऐसे लोगों के संपर्क में आ गए जो गैरकानूनी तरीके से धर्म परिवर्तन करवाते हैं.
आरोप है कि धर्म परिवर्तन पहले तो इन्हें रुपए और खाने का लालच दिया गया. जिसके बाद अब आरोप यह है कि यह लोग उनके घरों से हिंदू देवी देवताओं की मूर्ति बाहर करने की बात कर रहे हैं. साथ ही मजबूर कर रहे हैं कि ईसाई धर्म को पूरी तरह से अपनाया जाए. आरोप है कि इलाके के 400 लोगों को धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाया जा रहा है. इलाके में एक अस्थाई रूप से चर्च भी बना दिया गया है.
इस मामले में मेरठ के एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि कुछ लोग एसएसपी ऑफिस पर गए थे जो कि थाना ब्रह्मपुरी के मंगतपुरम के रहने वाले हैं. इन लोगों का कहना था कि पिछले दिनों लोगों ने ईसाई धर्म स्वीकार किया गया था. अब इनका कहना है कि अंधेरे में रखकर धोखे में धर्म परिवर्तन करा दिया गया. इनके दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर 9 लोगों के खिलाफ ब्रह्मपुरी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







