
मेरठ: मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो की काली कमाई पर चला योगी सरकार का "बुलडोजर"
AajTak
मेरठ में पुलिस कस्टडी से फरार ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो और उसके सहयोगी के अवैध मार्केट और फैक्ट्री पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जमीन को कब्जा मुक्त कराया.
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार की वापसी के बाद बुलडोजर फिर से चलने लगा है. इस बार मेरठ में बुलडोजर चला. मेरठ पुलिस ने आज पुलिस कस्टडी से फरार ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो और उसके सहयोगी के अवैध मार्केट और फैक्ट्री पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जमीन को कब्जा मुक्त कराया.
सुबह-सुबह पुलिस और मेरठ विकास प्राधिकरण के अधिकारी बुलडोजर लेकर मेरठ के थाना टीवी नगर इलाके के जगन्नाथपुरी में पहुंचे. वहां कुख्यात बदन सिंह बद्दो और उसके सहयोगी के द्वारा कब्ज़ा की गई पार्क की जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया. पुलिस का कहना है कि यह जो कार्यवाही हुई है, यह पार्क की जमीन थी और अभी भी पार्क की जमीन है.
मेरठ पुलिस ने कहा, 'इस पर धीरे-धीरे भू-माफियाओं ने कब्जा करके बिल्डिंग बनाई है. सबसे बड़े भू माफिया बदन सिंह बद्दो और उनके सहयोगियों ने कब्जा किया हुआ था, उसमें एक रेनू गुप्ता के नाम से उन्होंने यहां पर एक बिल्डिंग बना रखी थी. इसमें मेरठ विकास प्राधिकरण ने पूरे कानूनी तरीके से पालन करते हुए ध्वस्तीकरण का आदेश दिया.'
मेरठ पुलिस ने कहा कि पार्क की जमीन पर बनी अवैध बिल्डिंग के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है. गौरतलब है कि इससे पहले मेरठ पुलिस और मेरठ विकास प्राधिकरण ने पुलिस कस्टडी से फरार ढाई लाख के इनामी माफिया बदन सिंह बद्दो की करोड़ों रुपए की कोठी का भी ध्वस्तीकरण किया था.
कानपुर में भी चला बुलडोजर
इससे पहले कानपुर में तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा हटाने के लिए बुलडोजर चलाया गया. कथित रूप से तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा कर भू-माफिया की ओर से 1750 वर्ग मीटर भूमि पर कराए गए अवैध निर्माण को कानपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी (केडीए) की टीम ने ध्वस्त करा दिया.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









