
मेरठ में सैन्य सम्मान के साथ किया गया शहीद जेसीओ राम सिंह का अंतिम संस्कार
Zee News
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान मेरठ निवासी जेसीओ राम सिंह जुमेरात को शहीद हो गए थे.
मेरठः जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान शहीद हुए जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) राम सिंह का शुक्रवार देर शाम पूरे सैन्य सम्मान के साथ सूरजकुंड पर अंतिम संस्कार किया गया. स्थानीय प्रशासन ने बताया कि इससे पहले जेसीओ सिंह का पार्थिव शरीर शुक्रवार की शाम उनके निवास स्थान ईशापुरम पर पहुंचा. शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचते ही हर तरफ मातम पसर गया. अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पर भीड़ उमड़ पड़ी. उन्होंने बताया कि शहीद की पत्नी अनिता भंडारी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था. मेरठ से भारतीय जनता पार्टी के सांसद राजेंद्र अग्रवाल शहीद के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे. जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान मेरठ निवासी जेसीओ सिंह जुमेरात को शहीद हो गए थे. 30 साल की सेवा के बाद फरवरी 2022 में होने वाले थे रिटायर सूबेदार राम सिंह मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले थे और लंबे अरसे से मेरठ में परिवार के साथ रह रहे थे. पिछले सात साल से उनका परिवार मेरठ के ईशापुरम के बी-28 में रह रहा है. पौने दो साल से वह राष्ट्रीय राइफल के साथ जुड़े थे और फरवरी 2022 में वह 30 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त होने वाले थे. राम सिंह के पांच बच्चों में से दो बेटियों प्रियंका रावत और करिश्मा नेगी की शादी हो चुकी है. बेटा सोलन एमकॉम की पढ़ाई करते हुए सीडीएस की तैयारी कर रहा है और छोटी बेटी मीनाक्षी और मनीषा पढ़ाई कर रही हैं.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










