
मिडिल-ईस्ट संकट का भारत में असर, गैस किल्लत के चलते मुंबई के 20% होटल बंद
AajTak
मिडिल-ईस्ट में चल रहे युद्ध के प्रभाव से मुंबई में गैस सप्लाई में कमी आई है, जिससे 20% होटल पहले ही बंद हो चुके हैं. आहार एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि अगर स्थिति नहीं सुधरी तो अगले दो दिनों में 50% होटल बंद हो सकते हैं.
मिडिल-ईस्ट में चल रहे युद्ध का असर अब सीधे तौर पर भारत पर पड़ता नजर आ रहा है. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में गैस सप्लाई की कमी होनी शुरू हो गई है. गैस होटलों की संघटना (एसोसिएशन) आहार ने बताया कि गैस सप्लाई की वजह से अब तक मुंबई के 20% होटल बंद हो चुके हैं.
एसोसिएशन का कहना है कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो आने वाले 2 दिनों में मुंबई के 50% तक होटलों पर ताला लग सकता है.
आहार की तरफ से अब तक होटल बंद रखने का कोई आधिकारिक फैसला नहीं लिया गया है. ये फैसला होटल मालिकों पर निर्भर करेगा कि वो अपना होटल शुरू रखते हैं या नहीं.
चेन्नई में भी LPG सिलेंडरों की कमी
मुंबई के अलावा चेन्नई होटल एसोसिएशन ने शहर में एलपीजी (LPG) सिलेंडरों की भारी कमी को लेकर गहरी चिंता जताई है. इस संकट के समाधान के लिए एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है. एसोसिएशन का कहना है कि केंद्र सरकार ने हाल ही में व्यावसायिक एलपीजी की आपूर्ति को अस्थायी रूप से रोकने की सूचना जारी की है. इस फैसले से रेस्तरां और भोजन से जुड़े बिजनेस पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है.
पीएम मोदी को पत्र लिखकर मांगी मदद

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारियों की समीक्षा के लिए तीन दिवसीय दौरे पर बंगाल पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा. बताया जा रहा है कि वो सुबह-सुबह कालीघाट काली मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंचे थे, जहां कुछ लोगों ने उन्हें काले झंडे दिखा और गो बैक के नारे लगाए.

महाराष्ट्र के बीड जिले में 21 साल की शादीशुदा को एक महीने में तीन बार अलग अलग लोगों को बेचकर जबरन शादी कराने का मामला सामने आया है. चौथी शादी की बात सुनकर पीड़िता ने जहर पीकर आत्महत्या की कोशिश की. फिलहाल उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मानव तस्करी और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है.

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में रंगपंचमी के दौरान नशे में धुत एक युवती ने सड़क पर हंगामा किया. आरके नगर इलाके में पुलिस से कहासुनी के दौरान युवती ने एक महिला पुलिस अधिकारी के हाथ पर काट लिया. बाद में उसे आरके नगर पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां उसने वहां भी हंगामा किया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का आज दसवां दिन है. परमाणु कार्यक्रम के बहाने शुरू हुआ यह संघर्ष अब पानी की जंग में बदलता दिख रहा है. ईरान ने बहरीन जैसे पश्चिम एशिया के देशों के वाटर प्लांट पर हमले शुरू कर दिए हैं. इससे संकेत मिल रहे हैं कि युद्ध का नया मोर्चा अब वॉटर वॉर हो सकता है. खाड़ी देशों की ऊर्जा और पानी की सुरक्षा पर मंडराता खतरा वैश्विक संकट को और गहरा कर सकता है.









