
मेयर का चुनाव लड़ने जा रहा ये कैंडिडेट बेचेगा अपनी प्राइवेट फोटोज, खुद बताई वजह!
AajTak
एक शख्स ने चुनावी फंडिंग के लिए ऐसा काम शुरू किया कि लोग हैरान रह गए. सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उसकी आलोचना की तो कई लोगों ने उसके आइडिया को अजीबोगरीब बताया. आइए जानते हैं पूरा मामला...
आजकल चुनाव लड़ना काफी महंगा हो गया है. ऐसे में उम्मीदवार पैसा जुटाने के लिए चंदा मांगते हैं. इसके लिए वो अलग-अलग तरीके अपनाते हैं. लेकिन एक शख्स ने फंडिंग के लिए ऐसा काम शुरू किया कि लोग हैरान रह गए. सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उसकी आलोचना की है तो कई लोगों ने उसके आइडिया को अजीबोगरीब बताया. आइए जानते हैं पूरा मामला...
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, कोलंबिया के टर्बो शहर (Colombia, Turbo) से मेयर का चुनाव लड़ने जा रहे इस उम्मीदवार का नाम क्रिस्टियन मेस्त्रे (Cristian Mestre) है. क्रिस्टियन ने फंड जुटाने के लिए अपनी प्राइवेट तस्वीरें बेचने का फैसला किया है. इसके लिए उन्होंने एडल्ट वेबसाइट का सब्स्क्रिप्शन ले लिया है. इसी वेबसाइट पर वो अपनी प्राइवेट तस्वीरें पोस्ट करेंगे.
साउथ अमेरिकन देश में शायद ही कभी किसी नेता ने चुनाव लड़ने के लिए ऐसा काम किया हो. इसलिए क्रिस्टियन का ये कदम लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. टर्बो शहर में इसी साल अक्टूबर में मेयर पद के लिए चुनाव होंगे.
इससे पहले क्रिस्टियन Antioquia नगर पालिका में वित्त सचिव के तौर पर काम कर चुके हैं. अब वो मेयर पद के लिए चुनाव में खड़े होंगे. चुनाव प्रचार में अच्छा-खासा पैसा लगेगा. इसके लिए उन्होंने ऐलान किया है कि वो किसी बिजनेसमैन के बजाय अपने फैन्स और आम लोगों से मदद लेंगे.
क्रिस्टियन ने कहा कि वो अपने समर्थकों के लिए एडल्ट साइट पर आ रहे हैं. जहां उन्हें पैसे देकर सब्सक्राइब किया जा सकेगा. इस पर वे अपनी तरह-तरह की तस्वीरें डालेंगे, जिसमें प्राइवेट फोटोज भी शामिल होंगी. बकौल क्रिस्टियन- मैं अभी भी मानता हूं कि यह एक ऐसा विषय है जिसे गलत रूप में प्रस्तुत नहीं किया जाना चाहिए. आपको माइंड को ओपन रखना होगा. आप प्राचीन ग्रीस की मूर्तियों से सीख सकते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










