
मेनस्ट्रीम सिंगर्स का नया टारगेट हैं 'स्कूल गर्ल्स', विवाद के बाद बादशाह का गाना डिलीट, Gen Z के लिए है खराब?
AajTak
बादशाह का 'टटीरी' एक हाई-एनर्जी हिप-हॉप ट्रैक है, जो हरियाणवी फोक स्वैग के साथ रिलीज हुआ है. गाने में बादशाह खुद को 'दुल्हन चढ़ने' वाला दूल्हा बताते हैं, लेकिन इसके लीरिक्स में महिलाओं को किसी ऑब्जेक्ट यानी वस्तु की तरह पेश करने वाले शब्दों की भरमार है.
रैपर बादशाह एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इसका कारण उनका नया हरियाणवी गाना 'टटीरी' (Tateeree) है. हाल ही में रिलीज हुए इस गाने ने न सिर्फ यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज बटोरे हैं, बल्कि महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के सेक्शुअलाइजेशन को लेकर भी भारी विवाद खड़ा कर दिया है. हरियाणा के महिला आयोग ने बादशाह को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है, जबकि सोशल मीडिया पर यूजर्स और क्रिटिक्स ने गाने के अश्लील लीरिक्स और वीडियो को 'घिनौना' बताते हुए बॉयकॉट की मांग की है. हालांकि विवाद होता देख, बादशाह ने अपना ये गाना देर रात डिलीट कर दिया. यह विवाद मेनस्ट्रीम सिंगर्स के उस खतरे की याद दिलाता है, जहां स्कूल यूनिफॉर्म पहने लड़कियों को आकर्षण का केंद्र बनाकर एक जहरीला ट्रेंड चल रहा है.
'टटीरी' के अश्लील लीरिक्स और स्कूल गर्ल्स का 'फैंटेसी' फैक्टर
बादशाह का 'टटीरी' एक हाई-एनर्जी हिप-हॉप ट्रैक है, जो हरियाणवी फोक स्वैग के साथ रिलीज हुआ है. गाने में बादशाह खुद को 'दुल्हन चढ़ने' वाला दूल्हा बताते हैं, लेकिन इसके लीरिक्स में महिलाओं को किसी ऑब्जेक्ट यानी वस्तु की तरह पेश करने वाले शब्दों की भरमार है. जैसे, 'आया बादशाह दुल्हन चढ़ने, इन टेटरी वाली को...' जैसी लाइनें न सिर्फ महिलाओं का अपमान करती हैं, बल्कि सेक्शुअल हिंट से भरी हैं. क्रिटिक्स का कहना है कि ये बोल नाबालिगों को भी निशाना बनाते हैं, क्योंकि वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म पहने लड़कियां डांस करती नजर आ रही हैं.
हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रानी सेखरावत ने कहा, 'गाने के बोलों में महिलाओं और नाबालिगों के प्रति अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया गया है, जो समाज के लिए हानिकारक है.' आयोग ने 6 मार्च को बादशाह को नोटिस जारी किया, जिसमें वीडियो में माइनर्स को शामिल करने और अश्लील कंटेंट पर सफाई मांगी गई है. सोशल मीडिया पर #BoycottTateeree ट्रेंड कर रहा है, जहां यूजर्स लिख रहे हैं, 'स्कूल गर्ल्स को सेक्शुअल ऑब्जेक्ट बनाना क्या कला है? बादशाह, ये तो अपराध है.' एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, 'ये गाना स्कूल की लड़कियों को फैंटेसी का हिस्सा बना रहा है, जो रियल लाइफ में खतरा पैदा करेगा.'
बादशाह ने अभी तक इस विवाद पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. हालांकि यूट्यूब से गाने को हटा लिया गया है. लेकिन उनके पुराने विवादों, जैसे 'गर्मी' गाने पर सेंसरशिप को देखते हुए यह ट्रेंड उनके लिए नया नहीं लगता. गाने के बोलों की अश्लीलता सिर्फ शब्दों तक सीमित नहीं, यह एक पैटर्न है, जहां मेनस्ट्रीम के सितारे युवा दर्शकों को लुभाने के चक्कर में नैतिक सीमाओं को तोड़ रहे हैं.
मेनस्ट्रीम सिंगर्स की 'स्कूल गर्ल फेटिश'













