
मेट्रो में हुआ प्यार....मिलने, बिछड़ने और फिर मिलने की ऐसी प्रेम कहानी, जो इमोशनल कर देगी
AajTak
पेरिस में दो अजनबी लोगों के साथ कुछ ऐसा इत्तेफाक हुआ, जिसने उन्हें हमेशा के लिए साथ ला दिया. ये स्टोरी एक ऐसे कपल की है, जिसकी प्रेम कहानी में मिलना, बिछड़ना और फिर मिलकर एक दूसरे का हो जाना था.
इत्तेफाक भी कमाल चीज है, कभी-कभी दो लोगों को कुछ पलों के लिए ही सही लेकिन ऐसे मिलवा देता है, जिस पर तमाम उम्र भरोसा नहीं हो पाता. ऐसा ही इत्तेफाक अफ्रीकी मूल की एंडये और स्टीवन के साथ हुआ, जो पेरिस में मेट्रो ट्रेन में कुछ इस तरह मिले कि जिंदगी भर भी साथ रहने के लिए कम लगने लगी.
हालांकि, आम प्रेम कहानियों की तरह, इनकी लव स्टोरी में भी अप और डाउन चलता रहा. फिर भी दोनों ने एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा. पहले सगाई और फिर शादी कर ली. आज दोनों एक साथ काफी खुश हैं और जिंदगी के हर एक दिन को मजे के साथ जीते जा रहे हैं.
सबकुछ कैसे शुरू हुआ ? कहानी की शुरुआत साल 2016 में सितंबर महीने के एक आम दिन से हुई. इस दिन यूएस की रहने वाली 25 साल की एंडये घूमने के लिए तीन दिनों को पेरिस पहुंची थी. दरअसल, पेरिस में एंडये को एक दोस्त से मुलाकात करनी थी. जिसके घर जाने के लिए उसने मेट्रो ट्रेन ली, वहां ही उसकी इत्तेफाक से अपने उस जीवनसाथी स्टीवन से मुलाकात हुई, जिसे ना वो जानती थी और ना ही पहचानती थी.
सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक का निवासी 26 साल का स्टीवन पेरिस में पढ़ाई करते हुए एक स्कूल में पार्ट टाइम नौकरी कर रहा था. जब स्टीवन मेट्रो में चढ़ा तो उस समय तक ट्रेन में काफी यात्री मौजूद थे और वह उन लोगों में से एक था, जो वहां खड़े होकर सफर कर रहे थे. जबकि एंडये उस समय अपनी सीट पर बैग को पकड़कर बैठी थी.
जब कुछ स्टेशन गुजरे तो ट्रेन में भीड़ थोड़ी कम हुई और सीट मिलने पर स्टीवन एंडये के ही ठीक सामने की ओर से जाकर बैठ गया. आमने-सामने बैठकर दोनों ने एक दूसरे पर नजरें टिका रखी थीं. इस समय दोनों एक दूसरे से बात तो करना चाहते थे लेकिन बोल नहीं पा रहे थे.
सफर आगे बढ़ता जा रहा था तो एंडये को डर सताने लगा कि अगर स्टीवन ट्रेन से अचानक उतर गया और बात भी ना हो पाए तो उसे स्टीवन का नाम कभी नहीं पता चल पाएगा. इतने में ही स्टीवन ने कुछ कहने की कोशिश की.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








