
मेट्रो के अंदर नहाने लगा शख्स, यात्रियों ने टोका तो मारपीट करने लगा, VIDEO
AajTak
मेट्रो ट्रेन के अंदर एक शख्स बाथिंग टब में नहाता दिख रहा है. वायरल वीडियो को 1 लाख से अधिक लोग ट्विटर पर लाइक कर चुके हैं. वीडियो को 36 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. ट्विटर यूजर्स ने ऐसा करने वाले व्यक्ति के और भी वीडियो रिप्लाई सेक्शन में शेयर किए हैं.
मेट्रो ट्रेन के अंदर एक व्यक्ति के नहाने का वीडियो वायरल हो रहा है. यह व्यक्ति बाथिंग टब में नहाता हुआ दिख रहा है. वहीं बोतल से पानी भी खुद पर डाल रहा है, इसी दौरान बोतल से पानी छलक कर ट्रेन में सवार अन्य व्यक्ति के ऊपर गिर गया. इसके बाद दोनों में कहासुनी हुई, नौबत धक्कामुक्की तक पहुंच गई. लेकिन, जैसे-तैसे कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो न्यूयॉर्क सिटी का है.
इस वीडियो को ट्विटर पर @dailyinstavids नाम के यूजर ने शेयर किया. जो अपने अकाउंट से ऐसे ही वायरल वीडियो, मीम शेयर करते रहते हैं. इस वीडियो को 25 अगस्त को ट्विटर पर पोस्ट किया गया. अब तक इस वीडियो की ट्विटर पर 36 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं.
वीडियो में शख्स पीले रंग के बाथिंग टब में नहाता दिख रहा है, इसके बाद वह जानबूझकर पानी इस तरह अपने ऊपर डालता है कि वह एक यात्री के ऊपर गिर पड़ता है. फिर उसकी यात्री से कहासुनी होती है, धक्कामुक्की होती है और बाद में मारपीट तक नौबत आ जाती है. लेकिन मेट्रो ट्रेन के अंदर बैठे लोग बीच बचाव करने की कोशिश करते हैं.
क्या स्क्रिप्टेड था यह सब कुछ?
वीडियो में कई ट्विटर यूजर्स ने स्क्रिप्टेड भी करार दिया. क्योंकि जो शख्स मेट्रो ट्रेन के अंदर नहा रहा था, उसका कुछ दिन पहले भी एक वीडियो वायरल हुआ था. जहां वह सड़क पर लेटा हुआ दिख रहा था, लड़की इस शख्स को खाना ऑफर करती है, फिर उसे अपने घर ले जाती है. ऐसे में कई यूजर्स ने दावा किया कि यह शख्स जानबूझकर ऐसा करता है.
इसके बाद तो यूजर्स ने इस शख्स के कई ऐसे वीडियो शेयर किए, जहां वह दिख रहा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.










