
मेघालय सीएम के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, संगमा बोले- बहुत ही रोमांचक रहा
AajTak
मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा के हेलीकॉप्टर को खराब मौसम के कारण उमियम झील के पास आपात स्थिति में उतारा गया. इससे पहले हेलीकॉप्टर को ऊपरी शिलांग के एडवांस लैंडिंग ग्राउंड (एएलजी) पर उतारने की योजना थी, जो कामयाब नहीं हो सकी. सीएम राज्य के पश्चिमी हिस्से में गारो हिल्स में अपने निर्वाचन क्षेत्र के आधिकारिक दौरे से लौट रहे थे.
मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा के हेलीकॉप्टर की बुधवार को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. दरअसल तुरा लोकसभा क्षेत्र से लौटते समय खराब मौसम के कारण शिलांग के एडवांस लैंडिंग ग्राउंड (एएलजी) में उनका हेलीकॉप्टर नहीं उतर सका. इसके बाद शिलांग की उमियम झील के पास यूनियन यूनियन क्रिश्चियन कॉलेज (यूसीसी) के ग्राउंड में आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी. हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद अपने ट्विटर हैंडल से इसका What an adventure!•Emergency Landing at UCC, Umiam due to bad weather•Enjoyed the beautiful scenery in the Campus•Met with staff of UCC•Lunch in UCC CanteenThe weather is truly unpredictable. Thank the Captain & Pilot for bringing us back safely. pic.twitter.com/D4rMAzGYhC— Conrad Sangma (@SangmaConrad) November 2, 2022 " target="_blank">एक वीडियो भी शेयर किया. मुख्यमंत्री राज्य के पश्चिमी हिस्से में गारो हिल्स में अपने निर्वाचन क्षेत्र के आधिकारिक दौरे से लौट रहे थे.
What an adventure!•Emergency Landing at UCC, Umiam due to bad weather•Enjoyed the beautiful scenery in the Campus•Met with staff of UCC•Lunch in UCC CanteenThe weather is truly unpredictable. Thank the Captain & Pilot for bringing us back safely. pic.twitter.com/D4rMAzGYhC
उन्होंने ट्विटर लिखा- क्या रोमांच है! खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर को उमियम झील के पास यूनाइटेड क्रिश्चियन कॉलेज ग्राउंड में उतरना पड़ा. परिसर में सुंदर दृश्यों का आनंद लिया, कॉलेज के कर्मचारियों से मुलाकात की और कैंटीन में दोपहर का भोजन किया. उन्होंने कहा, “मौसम वास्तव में अप्रत्याशित है. हमें सुरक्षित वापस लाने के लिए कैप्टन और पायलट का धन्यवाद.”
ट्वीट के साथ उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें वह कॉलेज के मैदान पर चलते, आपात लैंडिंग के बारे में बताते और दोपहर का भोजन करते दिख रहे हैं. उन्होंने कहा, “सुरक्षा कारणों से हमने मार्ग बदल लिया और यह अच्छा रहा. हम शहर वापसी के लिए रास्ता तय करेंगे.” इससे पहले दिन में, वह ऑल सोल्स डे के अवसर पर अपनी मां के साथ अपने पिता पी ए संगमा की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करते देखे गए.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











