मेघालय चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखें किसे कहां से मिला टिकट
AajTak
मेघालय के पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी. उसके खाते में 21 सीटें गई थीं. हालांकि पार्टी बहुमत से दूर रह गई थी, लेकिन सीटों के मामले में बीजेपी से कोसो आगे रही. उस चुनाव में बीजेपी ने 47 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन जीती सिर्फ दो सीट थीं.
मेघालय में 27 फरवरी को चुनाव होने हैं. नतीजों का ऐलान 2 मार्च को किया जाएगा. इसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुटी हैं. उम्मीदवारों के नामों को लेकर मंथन जारी है. इस बीच बुधवार देर शाम कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. जिसमें कुल 55 नामों का ऐलान किया गया है. देखें उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट-
दरअसल, पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी. उसके खाते में 21 सीटें गई थीं. हालांकि पार्टी बहुमत से दूर रह गई थी, लेकिन सीटों के मामले में बीजेपी से कोसो आगे रही. उस चुनाव में बीजेपी ने 47 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन जीती सिर्फ दो सीट थीं. वहीं दूसरी तरफ एनपीपी ने 20 सीटों पर जीत दर्ज की थी. हालांकि एनपीपी के साथ मिलकर बीजेपी ने सरकार बना ली थी.
महिलाओं की अहम भूमिका
बता दें कि मेघालय एक ऐसा राज्य है जहां पर महिलाओं का वोट निर्णायक भूमिका निभाता है. यहां 60 में से 36 विधानसभा सीटें ऐसी हैं जहां पर महिला, पुरुषों से भी ज्यादा संख्या में हैं. लेकिन फिर भी मेघालय की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी ना के बराबर दिखती है.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











