
आम आदमी पार्टी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, पार्टी कार्यालय खाली करने की समयसीमा बढ़ाई
AajTak
जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की अदालत के समक्ष आम आदमी पार्टी के वकील ने इस दुविधा पर आदेश जारी करने की गुहार लगाई कि उनको और समय दिया जाए. पीठ ने दो महीने की मोहलत बढ़ाई तो सही लेकिन इस ताकीद के साथ कि अब कोई रियायत या मुरौव्वत नहीं की जाएगी.
सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी को दो महीनों की राहत देते हुए नई दिल्ली में राउज एवेन्यू स्थित 206 नंबर कोठी में चल रहा पार्टी मुख्य कार्यालय खाली करने के लिए 10 अगस्त, 2024 तक का समय बढ़ा दिया है. ये बंगला दिल्ली हाईकोर्ट के पूल में आवंटित है. इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने आप पार्टी को 15 जून तक ऑफिस खाली करने का आदेश दिया था.
जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की अदालत के समक्ष आम आदमी पार्टी के वकील ने इस दुविधा पर आदेश जारी करने की गुहार लगाई कि उनको और समय दिया जाए. पीठ ने दो महीने की मोहलत बढ़ाई तो सही लेकिन इस ताकीद के साथ कि अब कोई रियायत या मुरौव्वत नहीं की जाएगी. क्योंकि, दिल्ली हाईकोर्ट को उस जगह अविलंब इमारत बनवाने की जरूरत है. ये हमारे पूल का बंगला और जगह है जिसे मनमाने ढंग से बिना हमारी राय या मंजूरी से कब्जा कर लिया गया है.
दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि आम आदमी पार्टी को वजह से उनकी इमारत बनाने की लागत साल दर साल बढ़ती जा रही है. अब वो इससे ज्यादा प्रतीक्षा नहीं कर सकते. उन्हें जो भी इंतजाम करना हो करें. क्योंकि हाईकोर्ट में ज्यादा कोर्ट रूम बनाने की अवश्यकता वर्षों से लम्बित है. ये दफ्तर कहीं शिफ्ट हों तो जगह का इस्तेमाल कोर्ट रूम और अन्य जरूरतों के लिए किया जाए. आप ने कहा कि हमें वैकल्पिक जगह मुहैया कराने का आदेश केंद्र सरकार को दिया गया है. हमें वैकल्पिक जगह दिलवाई जाए ताकि हम समयांतराल के लिए कहीं और से काम चलाएं.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







