
'मेक इन इंडिया से ग्लोबल ग्रोथ को मिल सकती है रफ्तार', SCO सदस्यों को पीएम मोदी का संदेश
AajTak
पीएम मोदी ने अपनी टिप्पणी में दोहराया कि आतंकवाद से निपटने को स्वाभाविक रूप से प्राथमिकता दी जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर इसे अनियंत्रित छोड़ दिया गया तो यह क्षेत्रीय और वैश्विक शांति के लिए बड़ा खतरा बन सकता है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि 'मेक इन इंडिया' पहल वैश्विक विकास के इंजनों को जोड़ सकती है और वैश्विक अर्थव्यवस्था को लोकतांत्रिक बनाने में मदद कर सकती है. विदेश मंत्री एस जयशंकर एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना पहुंचे हैं. यहां उन्होंने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के प्रमुखों की बैठक में पीएम मोदी की टिप्पणियों को पढ़ा.
पीएम मोदी ने एससीओ सदस्यों से कहा, 'सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक प्रतिक्रिया की जरूरत है और टेरर फंडिंग और भर्ती का प्रभावी ढंग से मुकाबला किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि भारत क्षमता बढ़ाने में दूसरों के साथ साझेदारी करने के लिए तैयार है, खासकर ग्लोबल साउथ के देशों के साथ.
'आतंकवाद से निपटने को दी जाए प्राथमिकता'
प्रधानमंत्री ने कहा कि नई कनेक्टिविटी लिंकेज देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने वाली होनी चाहिए. एससीओ शिखर सम्मेलन में विदेश मंत्री जयशंकर द्वारा पढ़ी गई पीएम मोदी की टिप्पणियों में उन्होंने कहा, 'आतंकवाद को देशों द्वारा अस्थिरता के उपकरण के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है.'
पीएम मोदी ने अपनी टिप्पणी में दोहराया कि आतंकवाद से निपटने को स्वाभाविक रूप से प्राथमिकता दी जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर इसे अनियंत्रित छोड़ दिया गया तो यह क्षेत्रीय और वैश्विक शांति के लिए बड़ा खतरा बन सकता है.
पीएम ने रईसी की मौत पर जताया दुख

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








