
मेक्सिको से दिल्ली लाया गया कुख्यात गैंगस्टर दीपक बॉक्सर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का है गुर्गा
AajTak
दिलीप बॉक्सर को लाने वाली फ्लाइट बुधवार की सुबह 4:40 बजे आईजीआई एयरपोर्ट पर लैंड की और फिर आधिकारिक रूप से दिल्ली पुलिस ने एफबीआई के अधिकारियों से दीपक बॉक्सर को अपनी हिरासत में लिया .
आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचते ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कुख्यात गैंगस्टर दीपक बॉक्सर को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में स्पेशल सेल की जनकपुरी की टीम ने पहले ही एफआईआर दर्ज कर ली थी. स्पेशल सेल के 5 अधिकारी दीपक बॉक्सर को लेने गए हुए थे.
जानकारी मिली थी कि दीपक बॉक्सर जोकि जाली पासपोर्ट पर मेक्सिको जा पहुंचा था. वह आगे मेक्सिको से भी भागने की फिराक में है. जिसके बाद एफबीआई की मदद से दीपक बॉक्सर को मेक्सिको में पकड़ा गया और उसके बाद इस्तांबुल के रास्ते उसे भारत वापस लाया गया.
एयरपोर्ट पर गिरफ्तार हुआ गैंगस्टर
दिलीप बॉक्सर को लाने वाली फ्लाइट बुधवार की सुबह 4:40 बजे एयरपोर्ट पर लैंड की और फिर आधिकारिक रूप से दिल्ली पुलिस ने एफबीआई के अधिकारियों से दीपक बॉक्सर को अपनी हिरासत में लिया और फिर कानूनी कार्रवाई पूरी कर एयरपोर्ट पर ही दीपक बॉक्सर को गिरफ्तार कर लिया.
Gangster: गोलियों की गूंज, एक कॉल का खौफ... देश के 10 कुख्यात गैंगस्टर, जेल से चलता है जिनके जुर्म का साम्राज्य

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











