
मूव... मूव... ट्रंप पर गोली चलते ही चिल्लाए सीक्रेट सर्विस के एंजेंट, फिर लहूलुहान ट्रंप ने मुट्ठी बांधी और...
AajTak
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की रैली में गोलियां चली हैं. ट्रम्प घायल हुए हैं लेकिन सुरक्षित हैं. यह हमला तब हुआ जब वह पेन्सिलवेनिया में रैली कर रहे थे और इसी दौरान एक के बाद एक कई गोलियों की आवाज सुनाई दी. वीडियो में ट्रम्प के कान पर खून दिखाई दे रहा है.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प पर जानलेवा हमला हुआ है. ट्रंप पेंसिल्वेनिया के बटलर में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे कि इसी दौरान उनको निशाना बनाकर फायरिंग की गई. ट्रम्प ने अपने दाहिने कान पर हाथ रखा और मंच के नीचे झुक गए. इस दौरान भीड़ में चीख-पुकार मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे. तुरंत सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने ट्रम्प को घेर लिया.
रैली का जो वीडियो सामने आया है उसमें दिख रहा है कि डोनाल्ड ट्रम्प मंच से रैली को संबोधित कर रहे हैं तभी गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई देती है. सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स के एजेंट्स मूव-मूव चिल्लाते हैं. गोलियां चलने के बाद ट्रंप कान पर हाथ लगाकर पोडियम के नीचे झुक जाते हैं और इसके बाद उनके सिक्योरिटी गार्ड उन्हें घेर लेते हैं.
चेहरे पर देखा गया खून
इस दौरान वहां मौजूद भीड़ में चीख-पुकार मच जाती है और वहां मौजूद कई लोग अपनी-अपनी जगह पर लेट जाते हैं. सीक्रेट सर्विस के कमांडो हरकत में आते हैं ट्रंप को घेर लेते हैं. इसके बाद जब ट्रंप वहां से बाहर निकले तो उन्होंने हवा में मुट्ठी भींचकर लहराई कुछ बोलते हुए दिखाई दिए. इस दौरान ट्रम्प के चेहरे और कान के नीचे खून देखा गया. तुरंत सीक्रेट एजेंट्स ट्रम्प को मंच से उतारकर कार में बैठाकर वहां से ले गए.
सीक्रेट सर्विस का बयान
सीक्रेट सर्विस ने अभी एक बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि हमलावर ने रैली स्थल के बाहर एक ऊंची जगह से मंच की ओर कई राउंड फायर किए. बयान में कहा गया है कि उन्होंने वहां मौजूद लोगों में से एक शख्स को मार डाला और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. एजेंटों ने हमलावर को घटनास्थल पर ही मार गिराया.

मध्य पूर्व में बढ़ती अमेरिकी सैन्य तैनाती के बीच ईरान पर संभावित हमले की आशंकाएं तेज हैं. सीमित स्ट्राइक से लेकर शासन परिवर्तन, सैन्य शासन, क्षेत्रीय जवाबी हमले और होर्मुज स्ट्रेट में बाधा तक कई परिदृश्य सामने हैं. किसी भी कदम का असर सिर्फ ईरान नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम एशिया की स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.











