
मूक बधिर नाबालिग के साथ गैंगरेप, तृणमूल नेता के भाई पर लगा आरोप
AajTak
मालदा में तृणमूल नेता के भाई पर मूक बधिर नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि नाबालिग को अकेला देख कई लोगों ने उसके मुंह पर तौलिया बांधा और उठाकर आम के बगीचे में ले गए. वहां उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और अन्यों की तलाश में जुट गई है.
पश्चिम बंगाल के मालदा में तृणमूल नेता के भाई मासूम शेख पर मूक बधिर नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का आरोप लगा है. आरोपी को मोथाबाड़ी थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में गुस्से का माहौल है. वहीं कांग्रेस और भाजपा ने आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की है.
पीड़ित परिवार का आरोप है कि नाबालिग 22 मई को अपने मामा के घर जा रही थी. बताया जा रहा है कि नाबालिग को अकेला देख कई लोगों ने उसके मुंह पर तौलिया बांधा और उठाकर आम के बगीचे में ले गए. वहां उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. पीड़िता रोते हुए अपने घर पहुंची और मां ने डांटते हुए पूछा, तो उसने आपबीती बताई.
मूक-बधिर नाबालिग के साथ गैंगरेप
घटना का सुनते ही नाबालिग की मां चौंक गई. तुरंत ही उसे स्थानीय थाने लेकर गई और शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मासूम शेख को गिरफ्तार किया और पूछताछ में उसने कई लोगों के नामों का खिलासा किया. पुलिस अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है. इस घटना के बाद राजनीति शुरू हो गई है.
बीजेपी ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना
दक्षिण मालदा जिला भाजपा महासचिव अमलान भादुड़ी ने कहा, हमारी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एक महिला हैं. मगर, जिस तरह से तृणमूल नेता और कार्यकर्ता हत्या और बलात्कार में शामिल हो रहे हैं, वह चिंता का विषय है. वहीं, तृणमूल जिला उपाध्यक्ष शुभमय बसु ने कहा, पार्टी किसी भी तरह से आरोपियों के साथ खड़ी नहीं होगी.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









