
मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव अल-इस्सा NSA अजीत डोभाल से करेंगे मुलाकात, जानें ये है प्रोग्राम
AajTak
मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव डॉ. मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-इस्सा अपने भारत दौरे के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति ईरानी से मुलाकात कर सकते हैं. इसके अलावा अल-इस्सा का एक कार्यक्रम ICCR के अध्यक्ष और विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन के एक ग्रुप से मुलाकात का भी है.
मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव डॉ. मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-इस्सा 10 जुलाई को नई दिल्ली पहुंचेंगे. इस दौरान वह 11 जुलाई को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात करेंगे. इसके साथ ही वह प्रमुख धार्मिक और सामुदायिक नेताओं, शिक्षाविदों को संबोधित करेंगे.
सऊदी अरब के न्याय मंत्री और मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव के रूप में उनके पिछले काम को देखते हुए उनसे इस्लाम के उदारवाद, कई सभ्यताओं के बीच संवाद, धार्मिक सहिष्णुता, अंतरसांस्कृतिक संचार, अहिंसा और धार्मिक बहुलवाद पर संवाद करने की उम्मीद है. मुस्लिम वर्ल्ड के सामने आने वाले विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर डॉ. इस्सा के रुख को देखते हुए कई विश्वविद्यालयों के वरिष्ठ शिक्षाविदों के कार्यक्रम में शामिल होंगे
सूत्रों के अनुसार डॉ. अल-इस्सा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति ईरानी से मुलाकात कर सकते हैं. इसके अलावा अल-इस्सा का एक कार्यक्रम ICCR के अध्यक्ष और विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन के एक ग्रुप से मुलाकात का भी है. अपने दिल्ली प्रवास के दौरान वह चाणक्यपुरी स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करंगे. उनका आगरा जाने का भी कार्यक्रम है.
PM मोदी के फ्रांस दौरे से पहले NSA डोभाल से मिले फ्रांस के राजनयिक सलाहकार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 13 जुलाई को होने वाले फ्रांस दौरे से पहले NSA अजीत डोभाल ने फ्रांसीसी राजनयिक सलाहकार इमैनुएल बोने से मुलाकात की. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के कूटनीतिक सलाहकार बोने आज भारत पहुंचे. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी की फ्रांस में होने वाली द्विपक्षीय वार्ता को अंतिम रूप देने के लिए इमैनुएल बोने भारत पहुंचे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फ्रांस में बैस्टिल डे परेड में अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









