
'मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे,' श्रीराम सेना चीफ प्रमोद मुथालिक का ऐलान
AajTak
कर्नाटक में श्रीराम सेना के प्रमुख प्रमोद मुथालिक ने लव जिहाद को काउंटर करने के लिए युवाओं को मुस्लिम लड़कियों को फंसाने का खुला निमंत्रण दिया है. उन्होंने कहा कि हमें भी लड़कियों को रिझाना आता है. इसके लिए प्रमोद मुथालिक ने नौकरी और सुरक्षा का भी भरोसा दिया है.
श्रीराम सेना के प्रमुख प्रमोद मुथालिक ने लव जिहाद का मुकाबला करने के लिए मुस्लिम लड़कियों को फंसाने के लिए युवाओं को खुला निमंत्रण दिया है. इसके लिए उन्होंने युवकों को नौकरी और सुरक्षा की गारंटी देने का वादा भी किया है.
कर्नाटक के बागलकोट कोट में एक कार्यक्रम के दौरान प्रमोद मुथालिक ने कहा, 'स्थिति आज भी जस की तस बनी हुई है, लव जिहाद में हमारी लड़कियों का शोषण होता है. देश भर में हजारों लड़कियों को प्यार के नाम पर ठगा जाता है.'
उन्होंने कहा, 'हमें उन्हें आगाह करना चाहिए, मैं नहीं लेकिन हमलोग भी लड़कियों को रिझाने के बारे में जानते हैं, मैं यहां के युवाओं को आमंत्रित करना चाहता हूं. अगर हम एक हिंदू लड़की को खो देते हैं तो हमें दस मुस्लिम लड़कियों को फंसाना चाहिए, अगर आप ऐसा करते हैं तो श्रीराम सेना आपकी जिम्मेदारी लेगी और हर तरह की सुरक्षा और रोजगार मुहैया कराएगी.'
विवादित बयानों के लिए चर्चित हैं प्रमोद मुथालिक
बता दें कि श्रीराम सेना के प्रमुख प्रमोद मुथालिक विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं. बीते साल उन्होंने कहा था कि अगर किसी ने वीर सावरकर के पोस्टर छुए तो उसके हाथ काट दिए जाएंगे. उन्होंने यह धमकी कांग्रेस और मुस्लिमों को दी थी.
दरअसल गणेश चतुर्थी के मौके पर वीर सावरकर के पोस्टर को लेकर कर्नाटक में विवाद हुआ था. प्रमोद मुथालिक ने कहा था कि सावरकर मुस्लिमों के खिलाफ नहीं लड़े थे. वह स्वतंत्रता सेनानी थे और अंग्रेजों के खिलाफ लड़े थे. अगर मुस्लिम या फिर कांग्रेस में से किसी ने उनके पोस्टर को छुआ, तो उनके हाथ काट दिए जाएंगे. यह मेरी चेतावनी है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











