
मुस्लिम बुजुर्ग को पीटने वाले युवकों को जमानत मिली, फिर भी इस वजह से जेल में रहेगा अहम आरोपी
Zee News
उन्होंने कहा कि इस मामले में जिन दूसरे लोगों को जमानत दी गई है, उनमें सह आरोपी मुशाहिद, बाबू बिहारी उर्फ हिमांशु, अनस और शावेज शामिल हैं.
गाजियाबाद: गाजियाबाद के लोनी इलाके में मुस्लिम बुजुर्ग को पीटने और दाढ़ी काटने के आरोपी सभी युवकों को स्थानीय अदालत ने अंतरिम जमानत दे दी. आरोपियों के वकील ने यह जानकारी दी. बुलंदशहर निवासी अब्दुल समद को अपने दोस्तों के साथ पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी से ले जाने और सुनसान इलाके में एक कमरे में बंद कर पीटने के मुख्य आरोपी परवेश गुर्जर को शुक्रवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संदीप चौधरी ने जमानत दे दी. हालांकि, गुर्जर जबरन वसूली के एक दूसरे मामले में अदालत हिरासत में रहेगा, जिसमें उसे बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति की पिटाई की घटना के कुछ दिनों बाद गिरफ्तार किया गया था. आरोपियों के वकील परविंदर नागर ने यह जानकारी दी.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










