
'मुस्लिम बहुल इलाके में शोभा यात्रा से बचें, पहले ही चेताया...', हावड़ा हिंसा पर CM ममता बनर्जी का बयान
AajTak
रामनवमी के मौके पर पश्चिम बंगाल के हावड़ा में शोभायात्रा निकाली गई थी. इस शोभायात्रा के दौरान हिंसा हो गई और बात आगजनी तक पहुंच गई. फिलहाल मौके पर पुलिस मौजूद है और आंसू गैस की मदद से भीड़ को वहां से हटा रही है.
रामनवमी के मौके पर पश्चिम बंगाल में हिंसा हुई है. वहां हावड़ा के काजीपारा में शोभायात्रा निकाली जा रही थी. इस दौरान किसी वजह से माहौल बिगड़ा और बात आगजनी तक पहुंच गई. कई वाहनों और दुकानों को फूंक दिया गया. मामले पर अब बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का बयान आया है. उन्होंने इस हिंसा को दंगे का नाम दिया है. इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. दूसरी तरफ बीजेपी ने भी पलटवार किया है.
अपने बयान में ममता बोलीं कि उन्होंने पहले ही कहा था कि मुस्लिम बहुल इलाके से यात्रा निकालते वक्त सावधानी बरतें, वहां से परहेज करें. बंगाल सीएम ने यह भी दावा किया कि शोभा यात्रा का रूट बदला गया था. उन्होंने कहा कि अगर पुलिस वालों की इसमें संदिग्ध भूमिका पाई गई तो उनपर भी एक्शन होगा.
हावड़ा के शिबपुर में हुई थी हिंसा
मामला हावड़ा के शिबपुर का है. जानकारी के मुताबिक, वहां शाम को विश्व हिंदू परिषद और बंजरग दल ने शोभायात्रा निकाली थी. इस दौरान ही हिंसा हुई. हिंसा की वजह फिलहाल सामने नहीं आई. लेकिन बाद के कुछ वीडियोज जरूर सामने आए हैं. वहां कई वाहनों को आग के हवाले किया गया है, ये वीडियो में साफ दिख रहा है. इसके अलावा वहां पथराव भी हुआ है. फिलहाल पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है और आगे जांच जारी है.
यह भी पढ़ें - रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हिंसा, हावड़ा में आगजनी, वडोदरा में 2 बार पथराव
इस हिंसा पर ममता ने कहा, 'मेरे आंख और कान खुले हैं. मुझे सब दिख रहा. मैंने पहले ही चेतावनी दी थी कि मुस्लिम बहुल इलाकों से शोभायात्रा को लेकर ना जाएं, उनको सावधानी बरतनी चाहिए थी. मैंने कहा था कि राम नवमी पर रैली निकाली गई तो हिंसा हो सकती है.' ममता ने आगे हावड़ा हिंसा को दंगे का नाम दिया. वह बोलीं, 'मैंने सुना है कि हावड़ा में दंगा हुआ है.'

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








