
मुस्लिम प्रेमी के साथ भागी लड़की, परिजनों ने लड़के के मां-बाप को पीट-पीटकर मार डाला
AajTak
सीतापुर में पड़ोसियों ने पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर डाली. दरअसल, मृतक दंपति अब्बास और उनकी पत्नी कामरुन्निशां के बेटे शौकत का अफेयर पड़ोसी रामपाल की बेटी के साथ था. वो उसे भगाकर भी ले गया था. जिससे परिवार वालों के बीच काफी गुस्सा था. रामपाल की तहरीर पर पुलिस ने शौकत को गिरफ्तार भी कर लिया था. लेकिन बुधवार को ही वह जेल से छूटकर बाहर आया था.
उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक दंपति को लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया गया. इस सनसनीखेज वारदात को दंपति के पड़ोसियों ने अंजाम दिया है. घटना की सूचना पर एसपी, एएसपी और सीओ समेत फिंगर प्रिंट एवं क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की.
मृतक दंपति की पुत्री ने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए अपने पड़ोसी परिवार के 5 लोगों को नामजद किया है. जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना हरगांव थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव की है. बताया जा रहा है कि मृतक दंपति के बेटे के साथ पड़ोसी की बेटी का अफेयर था. इसी को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद चल रहा था. जिसके चलते पड़ोसियों ने दंपति की पीट-पीटकर हत्या कर डाली.
जानकारी के मुताबिक, राजेपुर के रहने वाले 50 वर्षीय अब्बास और उनकी पत्नी कामरुन्निशां पर उनके पड़ोसी रामपाल, शैलेंद्र, सुनील समेत 5 लोगों ने जानलेवा हमला बोलकर मौत के घाट उतार दिया. घटना शुक्रवार शाम की है. दरअसल, पड़ोसी रामपाल और उसका परिवार इस बात से नाराज था कि उनकी बेटी का अफेयर अब्बास के बेटे शौकत के साथ चल रहा था. कुछ दिन पहले ही वह रामपाल की बेटी को भगाकर भी ले गया था.
दो दिन पहले ही जेल से बाहर आया था शौकत
लेकिन रामपाल के परिवार ने शौकत के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया गया. एसपी चक्रेश मिश्रा के मुताबिक, शौकत हाल ही में जेल से दो दिन पहले ही छूटा था. इसके बाद से दोनों परिवारों के बीच कहासुनी चल रही थी जिसको लेकर बात इतनी बढ़ गई कि रामपाल ने चार लोगों के साथ मिलकर अब्बास और उसकी पत्नी को मार डाला.
फिलहाल इस मामले में दो गिरफ्तारियां हो चुकी हैं. बाकी के आरोपियों को अरेस्ट करने के लिए टीमें लगा दी गई हैं. एसपी का कहना है कि गांव में भी भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.










