
'मुस्लिम पक्ष अपना दावा छोड़े, ज्ञानवापी हमें सौंपे,' समझौते की चर्चा पर बोले हिंदू पक्ष के वकील विष्णु जैन
AajTak
वाराणसी में हिंदू और मुस्लिम पक्ष के आउट ऑफ कोर्ट सेटलमेंट को लेकर चल रही चर्चा के बीच एडवोकेट विष्णु जैन ने आजतक से खास बातचीत की है. उन्होंने कहा कि यह मामला कोर्ट में चल रहा है. इसलिए कोई एक पक्षकार समझौते की बात नहीं कर सकता. जैन ने यह भी कहा, हमारी लड़ाई सिर्फ ज्ञानवापी तक नहीं है- हमारी लड़ाई हर उस धार्मिक स्ट्रक्चर को लेकर है, जो पहले मंदिर था और जिसे तोड़कर मस्जिद बनाई गई.
ज्ञानवापी मामले में न्यायिक प्रक्रिया से बाहर समझौते की चर्चाओं को हिंदू पक्षकारों ने ठुकरा दिया है. हिंदू पक्ष के वकील और दूसरे महिला याचिका कर्ताओं ने बयान दिया है. हिंदू पक्ष की तरफ से मुख्य वकील विष्णु जैन ने आजतक से बातचीत की है और किसी भी तरह के सुलहनामे से इनकार किया है. विष्णु जैन ने कहा, मस्जिद कमेटी को हिंदू पक्ष ने बातचीत के लिए कोई न्योता नहीं दिया है. ना ही किसी तरह की कोई बातचीत की जा सकती है.
विष्णु जैन के मुताबिक, इस मामले में सलाह के लिए दो लोग आपस में बैठकर कोई हल नहीं निकाल सकते. मस्जिद कमेटी को सिर्फ एक पक्षकार राखी सिंह और उनके वकील जितेंद्र सिंह बिसेन की तरफ से अदालत के बाहर बातचीत का प्रस्ताव भेजा गया है. इस पर मुस्लिम पक्ष ने कहा है कि वो अपनी बैठक में इस मुद्दे को रखेगा.
'एक पक्षकार समझौते की बात नहीं कर सकता'
विष्णु जैन ने कहा कि चूंकि मामला रिप्रेजेंटेशन एक्ट के तहत अदालत में चल रहा है, इसलिए कोई भी एक पक्षकार अपने स्तर से बातचीत नहीं कर सकता. ऐसा ही सर्वे के बीच में इस तरह की बातचीत का न्योता देना सरासर अनुचित है जो हिंदू पक्ष को कतई मान्य नहीं है.
'ज्ञानवापी के ASI सर्वे की जानकारी मीडिया को न दें अधिकारी', याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट सख्त
'बैरिकेडिंग के अंदर एक-एक इंच हमारी जमीन'

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







