
'मुस्लिम देशों की चुप्पी...', अरब देशों पर भड़के फिलीस्तीनी
AajTak
इजरायल और हमास में जारी जंग के बीच फिलिस्तीनी-कनाडाई नागरिक डॉ. इजेल्डिन अबुएलैश ने अरब देशों पर निशाना साधते हुए कहा है कि पिछले कुछ महीनों में इजरायल द्वारा गाजा में हमले से भीषण तबाही और कई मौतें हुईं हैं. लेकिन इन सबके बीच जो चीजें फिलिस्तीनियों को सबसे ज्यादा आहत करती है वह है मिडिल ईस्ट में उनके मुस्लिम भाइयों की चुप्पी.
हमास और इजरायल में जारी खूनी जंग के बीच फिलिस्तीन में स्थिति खराब होती जा रही है. गाजा में सीजफायर के लिए जहां फ्रांस, कतर और मिस्र में कई कई दौर की बातचीत हुई हैं. वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उम्मीद जताई है कि अगले सोमवार तक इजरायल-हमास संघर्ष में युद्धविराम हो जाएगा. इसी बीच फिलिस्तीनी-कनाडाई नागरिक डॉ. इजेल्डिन अबुएलैश ने अरब देशों पर निशाना साधा है.
पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट 'द डॉन' को दिए इंटरव्यू में इजेल्डिन अबुएलैश ने कहा है, "पिछले कुछ महीनों में इजरायल द्वारा गाजा में हमले से भीषण तबाही और कई मौतें हुई हैं. लेकिन इन सबके बीच जो चीजें फिलिस्तीनियों को सबसे ज्यादा आहत करती है, वह है मिडिल ईस्ट में उनके मुस्लिम भाइयों की निष्क्रियता और चुप्पी. कुछ अरब देशों की चुप्पी और कभी-कभी मिलीभगत को देखना निराशाजनक है. यह गलत है कि वे खुद को फिलिस्तीनियों के खतरों से अलग करके देखते हैं."
तीन बेटियों को खो चुके हैं अबुएलैश
जबालिया शरणार्थी शिविर में जन्मे फिलिस्तीनी-कनाडाई डॉ. इज़ेल्डिन अबुएलैश आगे कहते हैं, "वह इस त्रासदी से अनजान नहीं हैं. जब मेरी पत्नी की ल्यूकेमिया से मृत्यु हो गई. उसके कुछ ही महीनों के बाद एक इजरायली टैंक ने गाजा में उनके घर को तबाह कर दिया. इस हमले में मैंने अपनी तीन बेटियों को खो दिया. जब भी मैं वापस गाजा जाता हूं तो सबसे पहले मैं अपनी बेटियों की कब्रों पर जाता हूं ."
नोबेल शांति पुरस्कार के लिए कई बार नॉमिनेट हो चुके डॉ अबुएलेश कहते हैं कि बाद में हमने गाजा छोड़ दिया और अब टोरंटो विश्वद्यालय में स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ में प्रोफेसर हूं. इस दुनिया से मुझे अभी भी उम्मीद है, लेकिन उम्मीद सिर्फ एक शब्द नहीं है. इसके लिए विश्वास और उस पर काम करने की जरूरत होती है. हम सिर्फ चीजों के बदलने का इंतजार नहीं कर सकते हैं. परिवर्तन लाने के लिए हमें एक्टिव रूप से काम करने की जरूरत है."
परिवार के 22 लोगों ने जान गंवाई

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








