
मुस्लिम कपल ने महादेव मंदिर में लिए 7 फेरे, हिन्दू रीति रिवाज से की शादी
AajTak
उत्तर प्रदेश के त्रिलोचन महादेव मंदिर में एक मुस्लिम कपल ने हिन्दू रीति रिवाज से शादी कर ली है. खास बात यह है कि कपल अमेरिका का रहनेवाला है, वे भारत घूमने आए थे. वे दोनों हिन्दू संस्कृति को बहुत पसंद करने लगे. इसके बाद दोनों ने मंदिर में शादी करने का फैसला कर लिया.
भारत घूमने आए एक अमेरिकी मुस्लिम कपल को हिन्दू संस्कृति से इतना लगाव हो गया कि उन दोनों ने मंदिर में शादी करने का फैसला कर लिया. पुजारियों के मंत्रोच्चारण के बीच कपल ने महादेव मंदिर में सात फेरे लिए और फिर सिंदूरदान हुआ. शादी के बाद कियामह ने कहा- मुझे लगता है कि हिन्दू धर्म से मुझे मानसिक शांति मिल सकती है.
यह शादी उत्तर प्रदेश के जौनपुर में मौजूद त्रिलोचन महादेव मंदिर में हुई. अमेरिकी मूल के मुस्लिम दंपति कियामह दीन खलीफा और केशा खलीफा भारत घूमने आए थे. इस दौरान मुस्लिम दंपति को हिन्दू संस्कृति ऐसा भाया कि दोनों ने हिन्दू रीति रिवाज से बाबा भोलेनाथ को साक्षी मानकर त्रिलोचन महादेव के मंदिर में शादी कर ली. हालांकि, कपल, इससे पहले निकाह भी कर चुका था.
मंदिर के पुजारी रवि शंकर गिरी के अनुसार दोनों की उम्र 40-45 के बीच है. पुजारी के अनुसार कपल पहले से शादीशुदा है. खालिद ने बताया कि वह 9 बच्चों के पिता हैं. वहीं पत्नि केशा खलीफा के अनुसार उनके दादा भारतीय मूल के हिन्दू हैं. अमेरिकी मुस्लिम कपल का हिन्दू परम्परा के मुताबिक शादी करने की घटना की आसपास के इलाकों में खूब चर्चा हो रही है.
'भगवान के साथ डीप कनेक्शन'
हिन्दू रीति रिवाज से शादी करने को लेकर कियामह ने कहा- ऐसा लग रहा था जैसे मेरी जिंदगी से कुछ मिसिंग है. मैं भगवान के साथ डीप कनेक्शन चाहता था. हिन्दू धर्म को फॉलो कर हम खुद के साथ एक बेहतर कनेक्शन डेवलप कर सकते हैं. तो मैं भगवान के साथ भी एक बेहतर कनेक्शन डेवलप कर सकता हूं. मुझे लगता है कि हिन्दू धर्म से मुझे मानसिक शांति मिल सकती है.
कियमाह दिन खलीफा अपनी पत्नि केशा खलीफा के साथ भारत घूमने आए हुए थे. वाराणसी की घाटों, मंदिरों और दूसरे धार्मिक जगहों पर घूमने के दौरान दोनों को हिन्दू संस्कृति से इतना लगाव हो गया कि उन्होंने हिन्दू रीति रिवाज से वैवाहिक बंधन में बंधने का फैसला कर लिया.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.








