
'मुस्लिमों के रेस्टोरेंट में चाय ना पीएं...,' केरल में विवादित बयान देने वाले नेता पीसी जॉर्ज हिरासत में
AajTak
वरिष्ठ नेता पीसी जॉर्ज ने कहा कि मुसलमान अन्य धर्मों के पुरुषों और महिलाओं की नसबंदी करके देश को कब्जे में लेने की कोशिश कर रहे हैं. मुसलमान अपनी आबादी बढ़ाने की फिराक में हैं.
केरल के सीनियर नेता और पूर्व विधायक पीसी जॉर्ज को तिरुवनंतपुरम फोर्ट पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. जॉर्ज ने तीन दिन पहले मुस्लिमों को लेकर विवादित बयान दिया था. इस घटना के बाद जॉर्ज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी.
बता दें कि शुक्रवार को जॉर्ज ने अनंतपुरी में एक हिंदू महासम्मेलन में हिस्सा लिया था. यहां उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुस्लिमों के रेस्टोरेंट में हिंदुओं को नपंसुक बनाने की कोशिश की जा रही है. मुस्लिमों के रेस्टोरेंट में दूसरे धर्म के लोगों के लिए संदिग्ध ड्रॉप का उपयोग किया जाता है, जो नपुंसकता का कारण बनती है.
मुस्लिमों रेस्टोरेंट न जाने की बात कही थी
जॉर्ज ने विवादित बयान में कहा था कि मुस्लिम दूसरे धर्म के लोगों को नपुंसक बनाकर देश पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने कहा था कि हिन्दू और क्रिश्चयन महिलाएं बच्चे पैदा नहीं करना चाहती है जबकि मुस्लिम समाज अपनी आबादी बढ़ा रहा है.
जॉर्ज के बयान के बाद केरल की राजनीति गरमा गई है. डीजीपी अनिल कांत के निर्देश पर फोर्ट पुलिस ने जॉर्ज के खिलाफ केस दर्ज किया था.
द मुस्लिम यूथ लीग के राज्य महासचिव पीके फिरोस ने शनिवार को मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और अनिल कांत के पास जॉर्ज के खिलाफ मुस्लिम समुदाय का अपमान करने की शिकायत दर्ज कराई थी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.









