
मुस्कान के बचपन का प्यार था साहिल... आठवीं तक पढ़े साथ , सौरभ से लव मैरिज के बाद व्हाट्सएप ग्रुप में हुई दोनों की मुलाकात
AajTak
Meerut News: मुस्कान और साहिल के बीच रिश्ता अचानक नहीं बना था. यह पुरानी मोहब्बत थी. साहिल और मुस्कान बचपन से एक-दूसरे को जानते थे. दोनों ने कक्षा आठ तक साथ पढ़ाई की थी. बाद में स्कूल के पुराने दोस्तों ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया. इसमें मुस्कान और साहिल भी जुड़े और यहीं से उनकी बातचीत फिर से शुरू हुई. दोस्ती इतनी गहरी हो गई कि मुस्कान ने अपने पति को ही रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली.
मेरठ के ब्रह्मपुरी इलाके में हुए सौरभ हत्याकांड में एक के बाद एक कई राज खुलते जा रहे है. पहले चर्चा थी कि साहिल, मुस्कान की जिंदगी में उसकी शादी के बाद आया. लव मैरिज के बाद भी किसी अजनबी से अफेयर हुआ और फिर प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला गया. लेकिन हकीकत कुछ और ही निकली.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुस्कान और साहिल का रिश्ता नया नहीं था. दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते थे, साथ खेले, साथ पढ़े. ब्रह्मपुरी स्थित विवेकानंद स्कूल में दोनों आठवीं तक साथ पढ़ चुके थे. फिर स्कूल बदल गए, रास्ते अलग हो गए, और दोनों की जिंदगी आगे बढ़ गई.सालों बाद सोशल मीडिया ने इन्हें फिर से मिला दिया.
सालों बाद सोशल मीडिया ने इन्हें फिर से मिला दिया. उनके स्कूल के पुराने दोस्तों ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया, जिसमें मुस्कान और साहिल भी जुड़े. ग्रुप में बातें शुरू हुईं, जो जल्दी ही पर्सनल चैट में बदल गईं. मुस्कान शादीशुदा थी लेकिन सौरभ लंदन जा चुका था, यहां मुस्कान अकेले रहती थी. इसी बीच साहिल से उसकी बातें और मुलाकातें बढ़ती गईं. वो मेरठ के बाजारों में मिलने लगे, साथ घूमने लगे. फिर ये दोस्ती, इश्क में बदल गई. धीरे-धीरे साहिल, मुस्कान की जिंदगी का हिस्सा बनता गया. इतना कि उसका घर में आना-जाना भी शुरू हो गया. मकान मालिक ने इस पर ऐतराज जताया, इसकी शिकायत मुस्कान के पति सौरभ से भी की गई. सौरभ ने भी मुस्कान से कहा कि वो साहिल से दूरी बनाए, लेकिन मुस्कान ने अपनी बातों से पति को मना लिया. अंदर ही अंदर उसका साहिल से रिश्ता गहराता गया.
साहिल का खर्चा उठाती थी मुस्कान
बताया जा रहा है कि साहिल की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, इसलिए उसका खर्च मुस्कान ही उठा रही थी. मुस्कान ने उसे कई बार नशे के लिए भी पैसे दिए थे. वह सौरभ के भेजे गए पैसे का इस्तेमाल साहिल पर कर रही थी. सौरभ 24 फरवरी 2025 को लंदन से वापस मेरठ आया था. प्लान के मुताबिक मुस्कान ने पहले सौरभ को बेहोश करने के लिए दवा खरीदी, जो उसने खैरनगर के एक मेडिकल स्टोर से ली थी. इसके बाद उसने शारदा रोड से एक तेज धार वाला चाकू और उस्तरा खरीदा. 26 फरवरी की रात मुस्कान ने सौरभ को नशीली दवा देकर बेहोश कर दिया. जब सौरभ बेसुध पड़ा था, तब साहिल ने चाकू और उस्तरे से उसका बेरहमी से कत्ल कर दिया. लेकिन इसके बाद असली समस्या आई, लाश को ठिकाने कैसे लगाया जाए ?
शव को ठिकाने लगाने की नाकाम कोशिश

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










