
मुसलमानों को लेकर CM ममता का नया दांव! BJP और कांग्रेस ने खड़े किए सवाल
AajTak
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के इमाम और मुआज्जिम को लेकर बुलाई कॉन्फ्रेंस पर भी राजनीतिक घमासान छिड़ गया है. विरोधी पार्टियों ने इस कॉन्फ्रेंस के मद्देनजर ममता पर खुलकर तुष्टिकरण और वोट की राजनीति का आरोप लगा दिया है.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. साथ ही CM ममता बनर्जी ने स्पष्ट किया कि मैं अपने राज्य में NRC लागू नहीं होने दूंगी. वे बोलीं कि हम रवीन्द्रनाथ टैगोर और नेता जी सुभाष चंद्र बोष का अनुसरण कर रहे हैं. भाजपा पर हमला बोलते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा हिंदू के नाम पर स्वामी विवेकानन्द की विचारधारा को गुमराह करने की कोशिश कर रही है. इस देश में सभी क्षेत्रों का बहुत बड़ा योगदान रहा है.
CM ममता ने कहा, जब मैं रमजान के दौरान रोजा रखती हूं तो कई लोगों ने मेरी आलोचना की है. लेकिन जब मैं आदिवासियों के साथ डांस करती हूं या उस दिन छुट्टी का ऐलान करती हूं तो ये लोग कुछ नहीं कहते. जब मैं अल्पसंख्यकों के बारे में बोलती हूं तो वे नाराज हो जाते हैं. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि कुछ भाजपा नेता पैसे देकर अल्पसंख्यकों को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी हमारे खिलाफ बंगाल में CPI (M) और कांग्रेस का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रही है.
मुसलमानों को लेकर ममता का नया दांव
इसके अलावा पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के इमाम और मुआज्जिम को लेकर बुलाई कॉन्फ्रेंस पर भी राजनीतिक घमासान छिड़ गया है. विरोधी पार्टियों ने इस कॉन्फ्रेंस के मद्देनजर ममता पर खुलकर तुष्टिकरण और वोट की राजनीति का आरोप लगा दिया है. बता दें कि ममता बनर्जी ने आज कोलकाता में समूचे बंगाल के इमाम और मुआज्जिम की बड़ी कॉन्फ्रेंस बुलाई, जिसमें शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में इमाम और मुआज्जिम कोलकाता पहुंचे.
खासतौर पर I.N.D.I.A. गठबंधन की सहभागी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने भी ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला है. अधीर ने ममता से मुसलमानों के समग्र विकास के लिए श्वेतपत्र जारी करने की मांग कर दी है.
कांग्रेस नेता ने CM ममता से पूछे सवाल

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.










