
'मुसलमानों की गरिमा को लूटना ही लक्ष्य...', मथुरा में शाही ईदगाह परिसर के सर्वे पर बोले ओवैसी
AajTak
ओवैसी ने कहा कि एक पक्ष लगातार मुसलमानों को निशाना बनाने में रुचि रखता है, लेकिन कानून अब कोई मायने नहीं रखता है. मुसलमानों से उनकी गरिमा को लूटना ही अब एकमात्र लक्ष्य है. ओवैसी ने कहा कि बाबरी मस्जिद फैसले के बाद मैंने कहा था कि इससे संघ परिवार की शरारतें बढ़ेंगी.
मथुरा के शाही ईदगाह परिसर के सर्वेक्षण की अनुमति देने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मुसलमानों से उनकी गरिमा को लूटना ही अब एकमात्र लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि मथुरा विवाद दशकों पहले मस्जिद समिति और मंदिर ट्रस्ट के बीच आपसी सहमति से सुलझाया गया था.
ओवैसी ने X (पहले ट्विटर) पर पोस्ट किया कि प्लीज गिव एंड टेक वाला उपदेश न दें. एक पक्ष लगातार मुसलमानों को निशाना बनाने में रुचि रखता है, लेकिन कानून अब कोई मायने नहीं रखता है. मुसलमानों से उनकी गरिमा को लूटना ही अब एकमात्र लक्ष्य है. ओवैसी ने कहा कि बाबरी मस्जिद फैसले के बाद मैंने कहा था कि इससे संघ परिवार की शरारतें बढ़ेंगी. यह सब तो प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट के बावजूद ऐसी मुकदमेबाजी पर रोक लगाने के बावजूद हो रहा है.
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर से सटे शाही ईदगाह परिसर का अदालत की निगरानी में एडवोकेट कमिश्नरों की तीन सदस्यीय टीम द्वारा प्राथमिक सर्वेक्षण की अनुमति दी है. सर्वेक्षण के तौर-तरीके 18 दिसंबर को तय किए जाएंगे, जब अदालत सुनवाई फिर से शुरू करेगी.
ओवेसी ने पोस्ट में कहा कि चाहे वह काशी हो, मथुरा हो या लखनऊ की टाइल वाली मस्जिद. यह एक ही हैं. कोई भी यहां समझौते को पढ़ सकता है, जिसे अदालत के समक्ष तय किया गया था. उन्होंने कहा कि प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट अभी भी लागू है, लेकिन इस समूह ने कानून और न्यायिक प्रक्रिया का मजाक बना दिया है. सुप्रीम कोर्ट को इस मामले पर 9 जनवरी को सुनवाई करनी थी, तो ऐसी क्या जल्दी थी कि सर्वेक्षण कराना पड़ा.
वहीं, हिंदू पक्ष का दावा है कि ईदगाह मस्जिद का निर्माण मुगल बादशाह औरंगजेब ने भगवान कृष्ण के जन्मस्थान की 13.37 एकड़ जमीन पर एक मंदिर को तोड़कर किया था. यह मूल वाद उच्च न्यायालय में लंबित है.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








