
मुलायम सिंह यादव से मिले स्वतंत्र देव सिंह, सपा संरक्षक ने दिया पार्टी में शामिल होने का न्योता
AajTak
बीजेपी के सूत्रों की मानें तो पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने सपा संरक्षक को कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि सभा में आने के लिए निमंत्रण दिया है जबकि दूसरी तरफ सपा, बीजेपी की इस गूगली से बचती दिख रही है.
भारतीय जनता पार्टी के यूपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की. मुलायम सिंह यादव से स्वतंत्र देव सिंह की मुलाकात के सियासी मायने निकाले जाने लगे हैं तो वहीं दोनों ही पार्टियां इस मुलाकात को अपने-अपने तरीके से प्रचारित करने में जुटी हैं. बीजेपी के सूत्रों की मानें तो पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने सपा संरक्षक को कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि सभा में आने के लिए निमंत्रण दिया है जबकि दूसरी तरफ सपा, बीजेपी की इस गूगली से बचती दिख रही है.
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











