
'मुर्शिदाबाद में जमीनी हालात विकट और भयावह', हिंसाग्रस्त इलाके का दौरा कर बोले गवर्नर
AajTak
राज्यपाल ने आजतक से बातचीत में बताया कि उन्होंने उन 2 लोगों के परिवार से मुलाकात की, जिनकी भीड़ ने हत्या कर दी थी. उन्होंने परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया और कहा कि वह यह मुद्दा केंद्र सरकार के सामने उठाएंगे.
बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस मुर्शिदाबाद के हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं. आज राज्यपाल सीवी आनंद बोस हिंसा से मारे गए पिता-पुत्र के घर गए. घर वालों से बात की. राज्यपाल ने हिंसा पीडितों से बात की. जबकि कल (शुक्रवार) राज्यपाल मालदा में शेल्टर होम जाकर हिंसा के बाद मुर्शिदाबाद से पलायन करने वाल लोगों से मिले थे. राज्यपाल ने हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद का दौरा करने के बाद वहां की स्थिति को 'अजीब और बर्बर' बताया.
राज्यपाल ने आजतक से बातचीत में बताया कि उन्होंने उन 2 लोगों के परिवार से मुलाकात की, जिनकी भीड़ ने हत्या कर दी थी. उन्होंने परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया और कहा कि वह यह मुद्दा केंद्र सरकार के सामने उठाएंगे.
राज्यपाल ने कहा कि मुझे जो रिपोर्टें मिल रही थीं, वो एक-दूसरे से विरोधाभासी थीं. इसलिए मैं खुद मुर्शिदाबाद आया. जो देखा, वह वाकई चौंकाने वाला था, यह बर्बरता थी. इंसानी व्यवहार का गिरता हुआ स्तर था.
'लोगों का व्यवस्था से भरोसा उठता जा रहा'
राज्यपाल बोस ने एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों का व्यवस्था से भरोसा उठता जा रहा है. पहले चुनावों के दौरान हिंसा होती थी, अब यह आम हो गई है. एक वर्ग दूसरे पर अपनी ताकत थोपने की कोशिश कर रहा है, यह उग्र राष्ट्रवाद का सबसे खराब रूप है.
'मैं अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को दूंगा'

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.











