
मुर्शिदाबाद जाएगी राज्यपाल और महिला आयोग की टीम, पीड़ितों से करेंगे मुलाकात
AajTak
मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा के बाद राज्यपाल सीवी आनंद बोस और राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम वहां जाएगी. राज्यपाल जमीनी स्थिति का आकलन करेंगे और पीड़ितों से मिलकर उनकी बात सुनेंगे. महिला आयोग की टीम मुर्शिदाबाद के इलाकों में जाकर लोगों से बातचीत करेगी.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.











