
मुरादाबाद से रुचि वीरा ही होंगी सपा उम्मीदवार, नाराज एसटी हसन बोले- अखिलेश बताएं क्यों काटा टिकट
AajTak
मुरादाबाद लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने आखिरकार उम्मीदवार फाइनल कर लिया है. इस सीट से एसटी हसन ने अपना नामांकन भी दाखिल कर लिया था लेकिन अब उन्हें अपना पर्चा वापस लेना पड़ेगा. इस लोकसभा सीट से आजम खान खेमे की रुचि वीरा ही उम्मीदवार होंगी.
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद सीट पर कन्फ्यूजन खत्म हो गई है. इस सीट पर आजम खान खेमे की रुचि वीरा ही उम्मीदवार होंगी. समाजवादी पार्टी ने इस सीट से एसटी हसन को उम्मीदवार बनाया था और उन्होंने अपना नामांकन भी दाखिल कर लिया था. अब अंदरूनी कलह के चलते उन्हें अपना पांव पीछे छींचना पड़ा. उन्होंने ऐलान कर दिया है कि वह अपना नामांकन वापस लेंगे.
एसटी हसन ने आजतक से खास बातचीत में कहा कि वह अब समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नहीं होंगे. वह अपना पर्चा वापस लेंगे. माना जा रहा है कि आजम खान के कड़े विरोध के बाद सपा को अपना फैसला बदलना पड़ा. एसटी हसन ने कहा कि जब एक बार टिकट दे चुके थे तो कोई कारण तो नहीं था. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ही बेहतर बता पाएंगे कि टिकट क्यों काटा गया है. सपा नेता ने कहा कि अखिलेश पार्टी के नेता हैं, जिसको चाहें लड़ाएं, जिसको चहें ना लड़ाएं.
यह भी पढ़ें: मुरादाबाद में सपा से दो दिन में दो नामांकन, रामपुर में उम्मीदवार घोषित, लेकिन एक और दावेदार ने बढ़ाई टेंशन?
एसटी हसन ने कहा, "टिकट होना या ना होना वो एसटी हसन की शख्सियत को खत्म नहीं कर सकता - जो आइडियोलॉजी हमारी है, जो आइडियोलॉजी मुलायम सिंह यादव की थी और जो आइडियोलॉजी अखिलेश यादव जी की है हम उसी के साथ हैं." सपा नेता ने कहा, "मैं मुस्लिम वर्ग से आता हूं. हिन्दुस्तान की तारीख में मुसलमान 70 सालों में सबसे ज्यादा दुखी है. उन्होंने (अखिलेश) ने ही मुझे पार्लियामेंट भेजा था. जाहिर है जो इंसाफ की बात होगी वही तो मैं करुंगा."
यह भी पढ़ें: मुरादाबाद पर महाकन्फ्यूजन... अब सपा ने रुचि वीरा को नामांकन करने से रोका, एसटी हसन के बदले फाइनल हुआ था नाम
आजम खान और अखिलेश यादव की हाल ही में सीतापुर जेल में मुलाकात हुई थी. इसके बाद ही एसटी हसन की उम्मीदवार पर अखिलेश ने कैंची चला दी. दरअसल, आजम खान चाहते थे कि अखिलेश रामपुर से चुनाव लड़ें लेकिन कथित रूप से वह इसके लिए राजी नहीं हुए. इसके बाद रामपुर में आजम समर्थकों ने सपा का विरोध करना शुरू कर दिया और चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया. इसकी आंच मुरादाबाद तक पहुंच गई.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









