)
मुरादाबाद: चुनाव के एक दिन बाद बीजेपी प्रत्याशी की मौत, कुछ दिन पहले हुए थे भर्ती
Zee News
कुछ दिन पहले ही सर्वेश सिंह की तबीयत बिगड़ी थी जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था. अस्पताल में आज उनका हार्ट अटैक से निधन हो गया.
नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी सर्वेश सिंह का शनिवार को हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन हो गया है. मुरादाबाद में पहले चरण में कल ही वोट डाले गए थे और सर्वेश सिंह ने भी वोटिंग की थी. कुछ दिन पहले ही सर्वेश सिंह की तबीयत बिगड़ी थी जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था. अस्पताल में आज उनका हार्ट अटैक से निधन हो गया. Lok Sabha polls 2024 | BJP Lok Sabha candidate from Moradabad (Uttar Pradesh) Kunwar Sarvesh passed away due to heart attack in Delhi's AIIMS, confirms BJP MLA from Moradabad city Ritesh Gupta. मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश सिंह जी के निधन से स्तब्ध हूं। ये भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









