
'मुझे हराने के लिए सब साथ आए, सबका जनाजा एक साथ निकलेगा', शहबाज सरकार पर बिफरे इमरान
AajTak
इमरान खान ने कहा कि ये लोग (शहबाज सरकार) कभी भी पाकिस्तान के लोगों के लिए आवाज नहीं उठाएंगे क्योंकि वे पश्चिम के गुलाम हैं और पैसे की पूजा करते हैं. पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि वे (अमेरिकी) जानते हैं कि इमरान खान उन्हें कभी भी पाकिस्तान के लोगों के साथ दुर्व्यवहार नहीं करने देंगे, इसलिए उन्होंने यहां यह सरकार थोपी है.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान सोमवार को शहबाज सरकार पर बिफर पड़े. उन्होंने कहा कि मुझे हराने के लिए सब एक साथ हो गए, सबका जनाजा एक साथ निकलेगा. इमरान ने ने आज स्वाबी में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं जल्द ही उस जहर के नाम का खुलासा करुंगा जिसका इस्तेमाल संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) के पूर्व निदेशक डॉ मुहम्मद रिजवान को मारने के लिए किया गया था.
पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष ने कहा कि एफआईए को पहले ही मिटा दिया गया है. जो अधिकारी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उनके बेटों के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के मामलों की जांच कर रहे थे, वे मारे गए जबकि एक अन्य अधिकारी अपने जीवन और मौत से जंग लड़ रहा है.
इमरान खान ने कहा कि जब जब पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने सरकार छोड़ी, तो नवाज शरीफ ने एमक्यूएम के साथ समझौता किया. एमक्यूएम के खिलाफ एक अभियान शुरू होने के बाद पार्टी ने पुलिस कर्मियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया, जिसके कारण सिंध पुलिस अभी भी स्वतंत्र होकर काम नहीं कर पा रही है.
इमरान खान ने कहा कि एक हत्यारे को एफआईए का चीफ बनाया गया है. उसका भी अंत वही होगा जो एमक्यूएम ने ऑपरेशन के बाद पुलिस के साथ किया था.
इमरान खान ने लोगों को मार्च पर निकलने का न्योता दिया
सत्ता से बेदखल होने के बाद से पीटीआई अध्यक्ष कराची, मियांवाली, लाहौर, पेशावर, सियालकोट और फैसलाबाद सहित विभिन्न शहरों में जनसभा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जो इस्लामाबाद में जनसभा में मेरे साथ शामिल नहीं हो सकते हैं, उन्हें स्वाबी में बाहर आना चाहिए और शहबाज सरकार के खिलाफ लड़ना चाहिए. उन्होंने दोहराया कि सभी पाकिस्तानियों का एजेंडा गुलामी ना मंजूर (गुलामी के लिए नहीं) होना चाहिए.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









