
'मुझे लगा कि मैं मर गया...', व्हेल ने युवक को नाव सहित निगला, Video वायरल
AajTak
समुद्र में नाव चला रहे एक युवक को व्हेल निगल गई. फिर बिना कुछ नुकसान पहुंचाए, कुछ ही सेकंड में छोड़ भी दिया. इस भयावह घटना को उस शख्स के पिता ने कैमरे में कैद कर लिया. अब ये वीडियो वायरल हो रहा है.
समुद्र में छोटी सी नौका पर सवार एक युवक को अचानक विशालकाय व्हेल ने नाव सहित निगल लिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. हालांकि, कुछ ही सेकंड में बिना नुकसान पहुंचाए उसे समुद्र की सतह पर छोड़ भी दी. यह घटना चिली के पैटागोनिया की है.
व्हेल के साथ युवक की इस खतरनाक मुठभेड़ का वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है और सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जब व्हेल नाव सहित युवक को निगल रही थी. उस वक्त कुछ दूरी पर ही उसके पिता भी दूसरी नाव पर सवार थे. उन्होंने तुरंत इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया.
विशालकाय व्हेल ने नाव सहित युवक को निगला एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार एड्रियन सिमंकास अपने पिता डेल के साथ मैगलन जलडमरू मध्य के पास बहिया एल अगुइला में नाव चला रहे थे. तभी एक विशालकाय व्हेल उनके नाव के नीचे आ गई और कुछ सेकंड के लिए उन्हें तथा उनकी चमकीली पीली नाव को निगल गई.
पिता ने बनाया घटना का वीडियो इस दौरान कुछ दूरी पर दूसरी नाव पर बैठे एड्रियन के पिता डेल अपने बेटे से शांत रहने का आग्रह करते हुए चिल्लाते रहे और इस घटना को कैमरा में कैद कर लिया. जब व्हेल युवक और उसकी नाव को अपने जबड़े में ले रही थी तो डेल चिल्ला रहे थे - शांत रहो, शांत रहो. उसने एड्रियन को आश्वस्त करते हुए कहा कि कुछ नहीं होगा. इसके बाद व्हेल ने कुछ ही सेकंड बाद उसे बिना किसी नुकसान के छोड़ दिया.
मुझे लगा कि मैं मर गया... एसोसिएटेड प्रेस से बात करते हुए एड्रियन ने कहा कि उसे लगा कि वह मर गया है. मुझे लगा कि व्हेल ने मुझे खा लिया है. जब मैं ऊपर आया और तैरने लगा, तो मुझे डर लगा कि मेरे पिता को भी कुछ हो सकता है. अगर हम समय पर किनारे तक नहीं पहुंच पाएंगे तो कुछ भी हो सकता है.
किसी तरह पिता की नाव तक पहुंचने में सफल रहा युवक पानी में कुछ पल बिताने के बाद, एड्रियन तैरकर अपने पिता की नाव तक पहुंच गए. इसके बाद पिता ने उसे तुरंत नाव पर चढ़ाया. इस घटना के बाद युवक सदमे में है. लेकिन दोनों सुरक्षित रूप से किनारे पर वापस आ गए.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











