
'मुझे पीरियड में दिक्कत हो रही है', सांसद को फोन कर बोली महिला
AajTak
सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो को शेयर करते हुए लोग महिला की खूब तारीफ भी करते दिख रहे हैं. दरअसल, महिला ने रिप्रोडक्टिव हेल्थ से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए सांसद को फोन कर दिया. महिला Life at Conception Act की वजह से राजनेता को घेरते दिखीं.
एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह सांसद को फोन करके अपने पीरियड पर चर्चा करने की बात करती है. महिला कहती है कि उनके पीरियड में दिक्कत आ रही है और वह इसके बारे में अपने सांसद से बात करना चाहती है.
असल में वह महिलाओं के रिप्रोडक्टिव हेल्थ का मुद्दा उठाने की कोशिश कर रही थी. इसीलिए अमेरिका महिला दारा फेय ने रिपब्लिकन कांग्रेसमैन माइक गार्सिया को कॉल किया. उन्होंने कॉल नहीं उठाया, लेकिन महिला ने वॉयस मेल पर मैसेज छोड़ा.
26 अक्टूबर को दारा फेय ने टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में वह रिपब्लिकन कांग्रेसमैन माइक गार्सिया के ऑफिस में कॉल करती दिखीं. महिला ने menstrual cycle से जुड़ी समस्याएं गिनाईं.
दारा फेय ने रिकॉर्ड किया गए वॉयस मैसेज में कहा- मेरे पीरियड्स में हो रही गड़बड़ियों के बारे में बताने के लिए मैंने आपको फोन किया था. मुझे ओवुलेशन के दौरान क्रैंप्स भी आते हैं. मुझे लगा कि इस मामले में मिस्टर गार्सिया रुचि रखते होंगे क्योंकि वह Life at Conception Act का सपोर्ट करते हैं.
बता दें कि Life at Conception Act को फरवरी 2021 में सीनेटर रैंड पॉल लेकर आए थे. इस एक्ट के तहत गर्भधारण करने के बाद से ही किसी भी भ्रूण को जीने का अधिकार मिल जाता है. कुछ महीने पहले ही अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं को मिलने वाले अबॉर्शन के संवैधानिक अधिकार को खत्म कर दिया था.
दारा फेय ने आगे कहा- मैं नहीं जानती कि वह (गार्सिया) एक सर्टिफाइड गायनेकोलॉजिस्ट हैं या नहीं. लेकिन अगर वह Life at Conception Act का सपोर्ट करते हैं तो इसके (स्त्री रोग) बारे में उन्हें अच्छी जानकारी होगी. और मैं नहीं जानती कि मुझे अपनी समस्या को लेकर चिंतित होना चाहिए या नहीं.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








