
'मुझे तो मूसेवाला मर्डर के बारे में टीवी पर पता चला था', तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का कबूलनामा
AajTak
Sidhu Moosewala Murder Case: आखिर किसने मारा पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को, कैसे रची गई मूसेवाल के कत्ल की साजिश, कौन-कौन इस हत्याकांड में शामिल है और हत्या की वजह क्या है? जानिए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने पुलिस को क्या-क्या बताया...
तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने पूछताछ में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के कत्ल की बात स्वीकार की है. लॉरेंस ने मान ही लिया कि सिंगर मूसेवाला की हत्या के पीछे उसका ही गैंग है. हालांकि, लॉरेंस विश्नोई ने इस बात से इनकार किया है कि वह इस हत्याकांड में सीधे तौर पर जुड़ा हुआ था. यानी वह मूसेवाला की हत्या का मास्टर माइंड नहीं है.
पुलिस पूछताछ में लॉरेंस बिश्नोई ने बताया, ''ये काम मेरा नहीं है, क्योंकि मैं जेल में लगातार बंद था और फोन का इस्तेमाल नहीं कर रहा था. लेकिन मैं कबूल करता हूं कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या में हमारे गैंग का हाथ है. मुझे तो सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बारे में तिहाड़ जेल में टीवी देखकर पता चला था.''
दरअसल, पुलिस की एसआईटी लगातार लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ कर रही थी और इस हत्याकांड का पूरा सच जानने की कोशिश में थी. पूरे छह दिनों की कोशिश के बाद आखिरकार सिद्धू मूसेवाला की हत्याकांड में पहली बार किसी गैंगस्टर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. इस पूछताछ में लॉरेंस ने ये तो साफ कर दिया कि हत्या उसी के गैंग ने कराई है.
हत्या की वजह भी बताई
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने पुलिस को आगे बताया, ''हमारे गैंग मेंबर ने सिद्धू मूसेवाला को मरवाया है. विक्की मिद्दुखेड़ा मेरा बड़ा भाई था. हमारे ग्रुप ने उसकी मौत का बदला लिया है.''
बता दें कि मूसेवाला की हत्या के साथ ही सबसे पहली शक की सुई लॉरेंस बिश्नोई की ओर ही घूमी थी. लॉरेंस गैंग ने ही सोशल मीडिया के जरिए हत्या की जिम्मेदारी भी ली थी. अब अगर लॉरेंस की बातों में अगर सच्चाई है तो हत्याकांड का मास्टर माइंड सचिन विश्नोई हो सकता है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











