
'मुझे घमंडी बुलाया जाता था...' फर्स्ट अटेम्पट में UPSC क्रैक कर ऑफिसर बनने वाली अदिति की कहानी
AajTak
एक इंटरव्यू में IRPS अदिति पेटल ने बताया कि कैसे उन्हें घमंडी बुलाया जाता था. मगर UPSC क्रैक करने के बाद लोगों का रवैया बदल गया. एक इंटरव्यू में उन्होंने विस्तार से अपनी लाइफ स्टोरी शेयर की है. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां को दिया है.
छत्तीसगढ़ की अदिति पटेल IRPS अधिकारी हैं. उन्होंने 2013 में UPSC एग्जाम अपने पहले अटेम्पट में क्लियर किया था. वो MBBS ग्रेजुएट भी हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में अदिति ने बताया कि कैसे उन्हें घमंडी बुलाया जाता था. मगर UPSC क्रैक करने के बाद लोगों का रवैया बदल गया. उन्होंने विस्तार से अपनी लाइफ स्टोरी शेयर की है.
अदिति बताती हैं कि बचपन में ही उनके पिता का कैंसर से निधन हो गया था. परिवार की पूरी जिम्मेदारी मां पर आ गई. आर्थिक स्थिती बहुत अच्छी नहीं थी. लेकिन मां ने अपने दम पर ना सिर्फ बच्चों को पढ़ाया बल्कि खुद भी जज बनकर एक मिसाल पेश की. वर्तमान में उनकी मां एमपी में डिस्ट्रिक्ट जज के तौर पर कार्यरत हैं.
बकौल, अदिति पटेल उनकी मां ने मायके जा-जाकर अपनी पढ़ाई पूरी की थी. उन्होंने प्राइवेट ही बीए, एमए, बीएड, एलएलबी आदि डिग्रियां हासिल की. फिर आगे चलकर वो जज बनीं. उन्हीं से प्रेरणा से लेकर अदिति ने पढ़ाई पर जोर दिया और डॉक्टर बनकर परिवार का मान बढ़ाया. लेकिन इसी बीच उनके मन में आईएएस बनने का सपना जगा. 2013 में पहले ही अटेम्पट में उन्होंने UPSC एग्जाम पास कर लिया और रेलवे में अधिकारी (IRPS) बनीं.
'मुझे घमंडी बुलाया जाता था'
IRPS Aditi Patel कहती हैं कि समाज में कुछ लोग ऐसे होते हैं जो बिना आपका स्टेटस देखे आपको तवज्जो देते हैं, जबकि कुछ लोग ऐसे होते हैं जो आपका पद देखकर ये तय करते हैं कि आपको कैसे ट्रीट करना है. अदिति ने कहा- मुझे घमंडी बुलाया जाता था. Arrogant कहा जाता था. लेकिन जब PMT क्लियर किया, UPSC क्रैक किया तो लोगों का रवैया बदल गया.
उनका कहना है कि आप सबको खुश नहीं कर सकते. कम बोलोगे तो लोग घमंडी समझेंगे और ज्यादा बोलोगे तो लोग कैरेक्टर पर उंगली उठाने लगते हैं.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











