'मुझे कोविड है'- ये कहकर महिला ने 25 लाख के फूड आइटम्स पर थूका, 2 साल जेल
AajTak
अमेरिका में एक महिला को दो सालों की सजा सुनाई गई है क्योंकि इस महिला ने कुछ समय पहले एक सुपरमार्केट में छींक दिया था और वहां रखे हुए खाने के सामान पर थूक दिया था. इस महिला ने ये भी चिल्लाना शुरू किया था कि वो कोरोना पॉजिटिव है. इसके बाद उसने इसे एक प्रैंक बताया था.
अमेरिका में एक महिला को दो सालों की सजा सुनाई गई है क्योंकि इस महिला ने कुछ समय पहले एक सुपरमार्केट में छींक दिया था और वहां रखे हुए खाने के सामान पर थूक दिया था. इस महिला ने ये भी चिल्लाना शुरू किया था कि वो कोरोना पॉजिटिव है. इसके बाद उसने इसे एक प्रैंक बताया था. (प्रतीकात्मक तस्वीर/getty images) 37 साल की मार्गेरेट एन सिरको मार्च के महीने में गेरिटी सुपरमार्केट में घुसी थीं और उन्होंने वहां जाकर छींकना शुरू किया. वे नशे के हालातों में कह रही थीं कि सबको कोरोना हो जाएगा और सब मर जाएंगे. पुलिस ने इस मामले में महिला को गिरफ्तार किया था और उन्हें अब दो साल कैद और इसके बाद 8 साल के प्रोबेशन की सजा सुनाई गई है. (प्रतीकात्मक तस्वीर/getty images) मार्गेरेट की इस हरकत के बाद इस सुपरमार्केट को 35 हजार डॉलर्स का खाने का सामान फेंकना पड़ा था. इसके अलावा वहां पहुंचे लोगों में और सुपरमार्केट के स्टाफ में भी काफी दहशत का माहौल था. मार्गेरेट की इस हरकत को लेकर सुपरमार्केट के मालिक जोए फासुला ने फेसबुक पर एक पोस्ट भी शेयर किया था.(प्रतीकात्मक तस्वीर/getty images)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










