
'मुझसे शादी करोगी' पर जमकर नाचे गौरव कपूर, गाउन में मॉर्डन ब्राइड लगीं कृतिका
AajTak
Gaurav Kapur-Kritika Kamra: टीवी एक्ट्रेस कृतिका कामरा और क्रिकेट कमेंटेटर गौरव कपूर ने 11 मार्च को शादी की है. बीती रात उन्होंने अपनी शादी की रीसेप्शन पार्टी रखी थी जिसमें गौरव कपूर 'मुझे शादी करोगी' गाने पर डांस करते नजर आए. इस दौरान कृतिका ने लाइट शेड का गाउन पहना था जिसमें वो बेहद सुंदर लग रही थीं.
टीवी एक्ट्रेस कृतिका कामरा और क्रिकेट कमेंटेटर व एक्टर गौरव कपूर के साथ 11 मार्च को शादी कर ली है. कपल ने अपनी शादी बेहद ही निजी और सादगी से की जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. कल उन दोनों ने अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी दी थी. अपने रिसेप्शन के लिए कृतिका ने पारंपरिक दुल्हन की जगह लाइट कलर का सिंपल गाउन पहना था जिसमें वो काफी सुंदर और एलिगेंट दिख रही थीं. गाउन के साथ डायमंड नेकलेस और ईयरिंग्स उनके लुक को कंप्लीट और इन्हैंस कर रहा था.
गौरव ने किया जमकर डांस
हालांकि पार्टी में गौरव कपूर ने अपने धमाकेदार डांस से महफिल लूट ली. पार्टी से जुड़ा एक मजेदार वीडियो सामने आया जिसमें गौरव कृतिका के सामने 'मुझसे शादी करोगी' गाने पर जमकर डांस करते दिख रहे हैं.
वीडियो में साफ देखा जा सरता है कि गौरव को डांस करते हुए देख पहले कृतिका पीछे हटती हैं लेकिन बाद में वो भी उनके साथ नाचने लगती हैं. इस बीच गौरव कपूर अपने घुटनों पर बैठकर कृतिका कामरा से पूछते हैं 'मुझसे शादी करोगी'. गौरव और कृतिका का डांस सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं.
गौरव कपूर और कृतिका कामरा के रिसेप्शन में क्रिकेट, टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री से कई लोग पहुंचे थे. कृतिका और गौरव ने पैपाराजी के सामने एक-दूसरे का हाथ थामे हुए खूब पोज दिए. गौरव ने अपने रिसेप्शन में एक पारंपरिक और शानदार टक्सीडो पहना था. वहीं कृति भी दुल्हन बन बेहद खूबसूरत लग रही थीं.
मोती वाले व्हाइट शेड और साटन मटीरियल में बना यह गाउन फ्लोर लेंथ था. यह गाउन एक दम फिटेड था जिससे इस आउटफिट बेहद एलिगेंट लग रहा था.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

'सबसे माफी मांगते हुए जाओ...', हरीश राणा को दुनिया से किया जा रहा विदा, VIDEO आंखों में ला देगा आंसू
13 साल से बिस्तर पर पड़े गाजियाबाद के हरीश राणा को आखिरकार सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की मंजूरी मिल गई. लंबे समय से असहनीय पीड़ा झेल रहे हरीश का लाइफ सपोर्ट हटाने की प्रक्रिया एम्स में शुरू हो चुकी है. इस बीच उनकी अंतिम विदाई से जुड़ा एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं.







