
मुजफ्फरनगर में महापंचायत कल, BKU में दोफाड़ के बाद पहली बार खापों का जमावड़ा
AajTak
सर्व खाप महामंत्री चौधरी सुभाष बालियान ने बताया कि कल यानी रविवार को काकड़ा गांव में महापंचायत हो रही है. इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इस महापंचायत के लिए सभी खापों को आमंत्रित किया गया है.
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के काकड़ा गांव में रविवार को किसान-मजदूर महापंचायत बुलाई गई है. ये महापंचायत बालियान खाप ने बुलाई है. कार्यक्रम का समय दोपहर 12 बजे रखा गया है. इसमें किसानो से जुड़े मुद्दों और सामाजिक बुराइयों पर मंथन किया जाएगा.
इस महापंचायत में मुख्य अतिथि के तौर पर बालियान खाप के चौधरी और बीकेयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आसपास की खापों को भी बुलाया गया है. इसमें कुडियां खाप, अहलावत खाप, लाटीयान खाप, देशवाल खाप, राठी खाप, पंवार खाप, चौगामा खाप, धामा खाप, धनकड़ खाप, देश खाप, बत्तीसा खाप, कालखंडे खाप को आमंत्रित किया गया. इसके अलावा, महापंचायत में आसपास के जिलों से भी किसानों के पहुंचने की उम्मीद है.
सर्व खाप महामंत्री चौधरी सुभाष बालियान ने बताया कि कल यानी रविवार को काकड़ा गांव में महापंचायत हो रही है. इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इस महापंचायत के लिए सभी खापों को आमंत्रित किया गया है. महापंचायत में किसानों से जुड़ी समस्याओं और सामाजिक बुराइयों पर विस्तार से मंथन किया जाएगा.
बता दें कि कुछ दिन पहले ही भारतीय किसान यूनियन से अलग होकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) का गठन किया गया है. इलाके में दूसरे संगठन के आने के बाद ये पहली महापंचायत होने जा रही है. फिलहाल, बालियान खाप ने इसे किसान-मजदूर महापंचायत का नाम दिया है. इसमें कहीं भी बीकेयू का जिक्र नहीं किया गया है.
दरअसल, चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर भारतीय किसान यूनियन में दो फाड़ हो गए हैं. अब राकेश टिकैत वाले गुट से BKU के कई नेता अलग हुए हैं. और भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) नाम से संगठन खड़ा किया है. ये टिकैत भाइयों के खिलाफ खुली बगावत मानी जा रही है. यूपी, एमपी और उत्तराखंड के नाराज किसान नेताओं ने बैठक के बाद निर्णय लिया है. राजेश सिंह चौहान को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) का अध्यक्ष बनाया गया है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











