
'मुगालते में ना रहें, पुतिन यूक्रेन में ही नहीं रुकेंगे', अमेरिकी रक्षा मंत्री के बयान से बढ़ी टेंशन
AajTak
पोलैंड के राष्ट्रपति के बाद अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने भी आशंका जताई कि 'पुतिन यूक्रेन में ही नहीं रुकेंगे.' उन्होंने कहा कि 'हमें इस मुगालते में नहीं रहना चाहिए.' हाल ही में पुतिन के 'परमाणु युद्ध' वाले बयान के बाद यूक्रेन को लेकर हलचल और बढ़ी है.
अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, "हम मुगालते में ना रहें, पुतिन यूक्रेन में ही नहीं रुकेंगे.' उनका यह बयान पोलैंड के राष्ट्रपति की उन आशंकाओं के बाद आया है, जब उन्होंने कहा था कि 'पुतिन सिर्फ यूक्रेन में नहीं रुकेंगे. अगर जंग जीत गए तो बाकी देशों को अटैक करेंगे.'
अमेरिकी रक्षा मंत्री जर्मनी में यूक्रेन डिफेंस कॉन्ट्रेक्ट ग्रुप की मीटिंग में थे, जहां उन्होंने तमाम मुल्कों से यूक्रेन को हथियार सप्लाई करने की अपील की. ऑस्टिन ने भी माना कि यूक्रेन के जंग हारने से बाकी मुल्कों की असुरक्षा बढ़ जाएगी. उन्होंने कहा, "यूक्रेन का अस्तित्व और हमारी सारी सुरक्षा खतरे में है." ऑस्टिन ने भरोसा दिया कि यूक्रेन पीछे नहीं हटेगा और ना ही अमेरिका अपने कदम पीछे खींचेगा.
यह भी पढ़ें: रूस-NATO तीसरे विश्व युद्ध से बस एक कदम दूर... राष्ट्रपति चुनाव फिर जीतते ही पुतिन ने दी पश्चिमी देशों को चेतावनी
'अमेरिका यूक्रेन को विफल नहीं होने देगा'
लॉयड ऑस्टिन ने डिफेंस ग्रुप की मीटिंग में कहा, "हमारा संदेश साफ है कि अमेरिका यूक्रेन को विफल नहीं होने देगा. ये गठबंधन और ये स्वतंत्र दुनिया यूक्रेन को फेल नहीं होने देगी." पोलिश राष्ट्रपति इसी महीने अमेरिका पहुंचे थे, जहां उन्होंने यही बात की थी. उन्होंने यूक्रेन और आस-पास के मुल्कों की सुरक्षा पर चिंता जताई थी और 'पुतिन को रोकने' की अपील की थी.
'यूक्रेन जीते तो पुतिन बाकी मुल्कों को करेंगे अटैक'

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.

ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारिजानी की सैन्य हमले में मौत के बाद देश में शोक है. हमले में उनके बेटे, डिप्टी और कई सुरक्षाकर्मी भी मारे गए. राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने उन्हें करीबी साथी बताते हुए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि खून का बदला लेंगे. लारिजानी को सुरक्षा और राजनीति के बीच अहम कड़ी माना जाता था. संसद अध्यक्ष और न्यायपालिका प्रमुख ने भी उन्हें निडर नेता बताया. लगातार हमलों से ईरान के नेतृत्व पर दबाव बढ़ा है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.

आज तेहरान में सुप्रीम नेशनल सिक्युरिटी काउंसिल के प्रमुख अली लारीजानी के जनाजे में मानो पूरा ईरान उमड़ आया. युद्ध में अली खामेनेई के बाद लाराजानी का मारा जाना ईरान का सबसे बड़ा नुकसान है. ईरान लगातार नेतृत्वविहीन हो रहा है, और वाकई में घायल है. लेकिन लारीजानी की मौत के बावजूद अमेरिका के खिलाफ युद्ध में डटा हुआ है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि लाराजानी की मौत से ईरान टूटा नहीं है, और अमेरिका को इसकी कीमत चुकानी होगी. इस बीच ईरान के खिलाफ और लेबनान में हिज्बुल्ला के खिलाफ भीषण प्रहार और बर्बादी के बावजूद राष्ट्रपति ट्रंप को नाटो देशों से निराशा हाथ लग रही है. युद्ध में किसी भी भूमिका में नाटो के उतरने से इनकार के बाद ट्रंप कह रहे हैं कि उन्हें नाटो की जरूरत नहीं.










