
मुख्यमंत्री परिषद की मीटिंग में BJP नेताओं को मिला 'मोदी मंत्र', केंद्र की योजनाओं पर फोकस, राज्यों को दिया ये टास्क
AajTak
पीएम मोदी ने बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों से कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को अपने-अपने राज्यों में 100 फीसदी जमीन पर उतारें, लेकिन केंद्र सरकार की योजनाओं में कोई बदलाव ना करें. प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार कोई भी योजना सोच समझकर और जनता पर पड़ने वाले प्रभाव को देखकर तैयार करती है, ऐसे में उसमें कोई फेरबदल ना करें.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने रविवार को लगातार दूसरे दिन कई मुद्दों पर गहन मंथन किया. मीटिंग में भाजपा शासित 13 राज्यों के मुख्यमंत्री और 15 डिप्टी सीएम शामिल हुए. इसके साथ ही NDA शासित कुछ राज्यों के उप मुख्यमंत्रियों ने भी मीटिंग में शिरकत की. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने 'विकसित भारत' के लक्ष्य को हासिल करने के लिए राज्य और केंद्र सरकार के बीच संयुक्त समन्वय पर जोर दिया.
इस अहम मीटिंग में 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को हासिल करने पर चर्चा हुई. इसके साथ ही नई शिक्षा नीति पर चर्चा हुई. बैठक में शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद थे, उन्होंने एक प्रेजेंटेशन भी दिया. वहीं, बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी अपने राज्यों में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं पर प्रेजेंटेशन दिया. दो दिवसीय 'मुख्यमंत्री परिषद' शनिवार को शुरू हुई थी.
'केंद्र की योजनाओं में छेड़छाड़ ना करें'
पीएम मोदी ने बैठक में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई गरीब-कल्याण योजनाओं में छेड़छाड़ ना करें, जैसे कि योजना में ना कोई कमी की जाए, ना ही कुछ जोड़कर दिया जाए. उदाहरण के लिए प्रधानमंत्री अन्न योजना के तहत केंद्र सरकार एक परिवार में प्रति व्यक्ति 5 किलो अनाज दे रही है, तो उतना ही अनाज दिया जाए. इसमें न ही कोई खाद्य पदार्थ बढ़ाया जाए और ना ही घटाया जाए.
पीएम मोदी ने दिया ये टास्क
पीएम मोदी ने बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों से कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को अपने-अपने राज्यों में 100 फीसदी जमीन पर उतारें, लेकिन केंद्र सरकार की योजनाओं में कोई बदलाव ना करें. प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार कोई भी योजना सोच समझकर और जनता पर पड़ने वाले प्रभाव को देखकर तैयार करती है, ऐसे में उसमें कोई फेरबदल ना करें. 'गलत लोग योजनाओं का लाभ ना उठाएं'

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







