
मुकेश अंबानी से बड़ा घर है इस पूर्व क्रिकेटर का... नेटवर्थ में सचिन, कोहली-धोनी तक पीछे
AajTak
विराट कोहली मौजूदा समय में दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में से एक हैं. कोहली को बीसीसीआई अनुबंध के तहत A+ ग्रेड प्राप्त है. समरजीत सिंह रणजीत सिंह गायकवाड़ एक रॉयल फैमिली से आते हैं.
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली हाल ही में अपनी कमाई को लेकर सुर्खियों में थे. एक रिपोर्ट में दावा किया गया था विराट 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के मालिक हैं. हालांकि, कई रिपोर्ट्स का दावा है कि कमाई के मामले में विराट कोहली दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर हैं. लेकिन एक और क्रिकेटर है, जो कोहली ही नहीं, सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी से भी अमीर है. इतना ही नहीं उसका घर दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर से भी बड़ा है और इस पूर्व क्रिकेटर का नाम है समरजीत सिंह रणजीत सिंह गायकवाड़.
प्रथम श्रेणी के क्रिकेटर
समरजीत सिंह रणजीत सिंह गायकवाड़ एक रॉयल फैमिली से आते हैं. 25 अप्रैल 1967 को जन्मे समरजीत सिंह गायकवाड़ गुजरात के बड़ौदा के राजा रहे हैं. वह पूर्व प्रथम श्रेणी के क्रिकेटर रहे हैं और उन्होंने रणजी ट्रॉफी में बड़ौदा का प्रतिनिधित्व किया है. शीर्ष क्रम के बल्लेबाज के रूप में छह प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं. उन्होंने बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया है.
लक्ष्मी विलास पैलेस के मालिक
समरजीत सिंह गायकवाड़ रणजीत सिंह प्रताप सिंह गायकवाड़ और शुभांगिनी राजे के इकलौते बेटे हैं. साल 2012 में अपने पिता की मृत्यु बाद उन्होंने महाराजा की गद्दी संभाली. समरजीतसिंह गायकवाड़ दुनिया के सबसे बड़े निजी निवास लक्ष्मी विलास पैलेस के मालिक भी हैं और यह बकिंघम पैलेस से चार गुना बड़ा है. समरजीत सिंह गायकवाड़ का विवाह राधिका राजे से हुआ है, वो वांकानेर राजघराने की शाही परिवार से हैं.
1890 में बना था महल

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










