
मुकेश अंबानी के घर में जश्न, छोटे बेटे अनंत की राधिका संग हुई सगाई, Photos
AajTak
अनंत अंबानी की सगाई राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के साथ आज शाम मुंबई में मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में संपन्न हो गई. इस अवसर पर मुकेश अंबानी का पूरा परिवार एक साथ नजर आया.
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) की सगाई राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) से हो गई. अनंत और राधिका की सगाई का समारोह मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित घर एंटीलिया में हुआ. अनंत और राधिका की सगाई के मौके पर एंटीलिया को सजाया गया है. अनंत और राधिका की सगाई पुरानी परंपरा गोल धना और चुनरी विधि (Gol dhana and Chunari Vidhi) से हुई. इस अवसर पर मुकेश अंबानी का पूरा परिवार एक साथ नजर आया.
सगाई समारोह की सामने आई तस्वीरें में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के साथ उनकी बेटी ईशा अंबानी और दामाद आनंद पीरामल भी नजर आ रहे हैं. साथ ही बड़े बेटे आकाश अंबानी और बहू श्लोका भी नजर आ रही हैं. मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी भी अपनी पत्नी के साथ अनंत और राधिका के सगाई समारोह में पहुंचे.
प्री वेडिंग फंक्शन
दरअसल, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की राधिका मर्चेंट के साथ शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. कपल जल्द ही एक ग्रैंड सेरेमनी में शादी के बंधन में बंधेंगे. फिलहाल अंबानी और मर्चेंट फैमिली में प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं. सगाई का कार्यक्रम मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित घर पर संपन्न हुआ. गौरतलब है कि राजस्थान के नाथद्वारा की श्रीनाथ जी मंदिर में बीते 29 दिसंबर 2022 को अनंत और राधिका की रोका सेरेमनी हुई थी.
रिलायंस में अनंत अंबानी संभाल रहे ये जिम्मेदारी
मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का जन्म 10 अप्रैल 1995 को हुआ था. वे रिलायंस के न्यू एनर्जी कारोबार (Reliance New Energy Business) की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. फिलहाल, वे रिलायंस 02C और रिलायंस न्यू सोलर एनर्जी (Reliance New Solar Energy) के डायरेक्टर हैं. वहीं उनकी होने वाली दुल्हन राधिका भी अपने पिता के कारोबार में हाथ बंटाती हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










