
मुकेश अंबानी की इस कंपनी में आज भी जोरदार तेजी, एक्सपर्ट्स ने कहा- खरीदें शेयर, अभी 20% और भागेगा!
AajTak
जियो के शेयर 250 रुपये के आसपास कोई भी गिरावट में खरीदारी का अच्छा मौका होगा. इस लेवल पर खरीदारी करने वाले 240 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाएं, और 280-300 रुपये तक जाने का इंतजार करें.
एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी जियो फाइनेंशियल (Jio Financial) सर्विसेज लिमिटेड के शेयरों में लगातार तेजी देखी जा रही है. बुधवार को भी अच्छी-खासी बढ़त के साथ शेयर कारोबार कर रहा है. दोपहर ढाई बजे Jio Financial के शेयर करीब 2.50 फीसदी की बढ़त के साथ 257 रुपये पर कारोबार कर रहा था. पिछले एक महीने में शेयर करीब 10 फीसदी चढ़ चुका है.
बुधवार को शेयर काफी वॉल्यूम के साथ ट्रेड हो रहा है. इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 1,62,958.08 करोड़ रुपये हो गया है.
चौथी तिमाही में मिले-जुले नतीजे
हाल ही कंपनी ने चौथी तिमाही के नतीजे पेश किए हैं, जो ठीक-ठाक रहा है. कंपनी ने मार्च 2025 तिमाही (Q4 FY25) के लिए समेकित शुद्ध लाभ में साल-दर-साल 1.61 फीसदी की बढ़त दर्ज की, जो 316 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 311 करोड़ रुपये थी. हालांकि, समीक्षाधीन तिमाही में ब्याज आय में मामूली कमी आई और यह 276 करोड़ रुपये रही.
कंपनी ने अपनी एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, 31 मार्च, 2025 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए 10 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 0.50 रुपये का डिविडेंड देने की सिफारिश की गई है.
टेक्निकल नजरिये शेयर में तेजी का अनुमान कई तकनीकी विश्लेषकों ने जियो फाइनेंशियल के शेयरों पर सकारात्मक रुख अपनाया है, और शेयर को 300 रुपये तक जाने का अनुमान लगाया है. जैनम ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च हेड किरण जानी ने कहा, 'जियो फाइनेंशियल ने 200 रुपये के आसपास निचले स्तर से शानदार वापसी की है. इसलिए, 250 रुपये के आसपास कोई भी गिरावट में खरीदारी का अच्छा मौका होगा. इस लेवल पर खरीदारी करने वाले 240 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाएं, और 280-300 रुपये तक जाने का इंतजार करें.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










