
मुंबई: 72 साल के बुजुर्ग से ठगे 58 करोड़ रुपये, ED-CBI बनकर साइब ठगों ने किया डिजिटल अरेस्ट
AajTak
मुंबई के 72 वर्षीय शेयर बाजार निवेशक और उनकी पत्नी को साइबर अपराधियों ने ED और CBI अधिकारी बनकर डिजिटल गिरफ्तारी के बहाने 58 करोड़ रुपये का फ्रॉड किया. महाराष्ट्र नोडल साइबर पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज और धमकी देकर पीड़ितों से पैसे विभिन्न खातों में ट्रांसफर कराए.
मुंबई में साइबर फ्रॉड का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें 72 वर्षीय शेयर बाजार निवेशक और उनकी पत्नी को 58 करोड़ रुपये का चूना लगाया गया। अपराधियों ने खुद को ED और CBI अधिकारी बताकर पीड़ितों को डिजिटल गिरफ्तारी में रखा। पीड़ितों से करीब दो महीने तक पैसे विभिन्न खातों में ट्रांसफर कराए गए।
महाराष्ट्र नोडल साइबर पुलिस ने बुधवार को इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में 47 वर्षीय अब्दुल नासिर खुल्ली (मालाड), 55 वर्षीय अर्जुन कड़वासरा (चिरा बाजार) और 35 वर्षीय जेठाराम कड़वासरा (मुंबई सेंट्रल) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों के बैंक खातों का इस्तेमाल पैसे ट्रांसफर और रूटिंग के लिए किया गया।
जांच में सामने आया कि पैसे RTGS के जरिए महाराष्ट्र और अन्य राज्यों के 18 विभिन्न खातों में ट्रांसफर किए गए। अब्दुल नासिर खुल्ली की पत्नी के नाम पर एक कंपनी का खाता शामिल था। आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर पीड़ितों को डराया और पैसे जमा करने के लिए कहा।
पुलिस ने बताया कि अब्दुल नासिर खुल्ली गुजरात के अंकित शाह के निर्देश पर काम कर रहा था और राजस्थान व गुजरात जाकर पैसे निकालने व ट्रांसफर करने का प्रबंध किया। आरोपियों पर आईटी अधिनियम और BNS धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.








