
मुंबई: 6 साल के बेटे को गोद में लेकर ट्रेन के आगे कूदा पिता
AajTak
कल्याण से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां पर एक शख्स अपने छह साल के बेटे को लेकर ट्रेन के आगे कूद गया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. लेकिन इस घटना में उसका मासूम बच्चा बाल-बाल बच गया. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.
मुंबई के कल्याण से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां पर विट्ठलवाड़ी रेलवे स्टेशन पर एक शख्स अपने 6 साल के बच्चे के साथ ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. लेकिन इस घटना में उसका छह साल का बेटा बाल-बाल बच गया. खुदकुशी करने वाले शख्स का नाम प्रमोद आंधले बताया जा रहा है जो मुंबई की बेस्ट में ड्राइवर के पद पर कार्यरत है. पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











