
मुंबई से आ रही IndiGo फ्लाइट की टॉयलेट में यात्री कर रहा था स्मोकिंग, फायर अलार्म बजते ही मचा हड़कंप
AajTak
मुंबई से गोरखपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट (IndiGo Airlines) में यूपी के दवरिया का रहने वाला एक यात्री टॉयलेट में छिपकर सिगरेट पी रहा था. उसी दौरान अलार्म बज उठा तो हड़कंप मच गया. आनन-फानन में चेकिंग की गई तो मामला उजागर हुआ. फ्लाइट लैंड होने के बाद यात्री के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.
मुंबई से गोरखपुर आ रही फ्लाइट (IndiGo Airlines) में एक यात्री टॉयलेट में छिपकर सिगरेट पी रहा था. उसी दौरान फायर अलार्म बजने लगा तो फ्लाइट में हड़कंप मच गया. क्रू मेंबर्स ने चेक किया तो देखा कि यात्री सिगरेट पी रहा था. इसके बाद सिगरेट बुझाने को कहा गया. फ्लाइट गोरखपुर में लैंड होने के बाद यात्री के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की गई.
बताया जा रहा है कि जब यात्री ने फ्लाइट की टॉयलेट में जाकर सिगरेट जलाई तो फायर अलार्म बजने लगा. अलार्म बजते ही क्रू मेंबर और सभी यात्री अलर्ट हो गए. फ्लाइट में ग्रुप मेंबर ने जब चेकिंग की तो देखा कि यात्री टॉयलेट में सिगरेट पी रहा था. इस यात्री की हरकत से सभी परेशान और हैरान थे. तुरंत कैप्टन और क्रू मेंबर्स ने सिगरेट बुझवाई और इसके बाद फ्लाइट गोरखपुर में लैंड हुई.
एयरपोर्ट सिक्योरिटी ने यात्री को किया पुलिस के हवाले
इंडिगो फ्लाइट के कैप्टन और क्रू मेंबर ने इस यात्री को एयरपोर्ट सिक्योरिटी इंचार्ज के हवाले कर दिया है. इसके बाद एयरपोर्ट सिक्योरिटी ने यात्री को पुलिस के हवाले कर दिया. एयरलाइंस के सुरक्षा अधिकारी की तहरीर पर केस दर्ज कर यात्री को पुलिस कस्टडी में ले लिया गया है. घटना को लेकर एयरपोर्ट सिक्योरिटी इंचार्ज विजय कौशल ने बताया कि यात्री देवरिया का रहने वाला है.
यात्री के खिलाफ दर्ज कर लिया गया है केस, देवरिया का रहने वाला है आरोपी

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







